ePaper

ग्रामीणों की सजगता से अपहृत छात्रा को छोड़ा

Updated at : 16 Jan 2026 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों की सजगता से अपहृत छात्रा को छोड़ा

ग्रामीणों की सजगता से बदमाश अपहृत छात्रा को छोड़कर फरार हो गये. ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के चार दिन बाद भी पुलिस अपहरणकर्ताओं को पकड़ नहीं सकी है.

विज्ञापन

सिलाव. ग्रामीणों की सजगता से बदमाश अपहृत छात्रा को छोड़कर फरार हो गये. ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के चार दिन बाद भी पुलिस अपहरणकर्ताओं को पकड़ नहीं सकी है. यह पूरा मामला बीते 14 जनवरी को नालंदा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है़ पीड़िता एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी और वह स्कूल में मकर संक्रांति का अवकाश रहने के कारण घर के सामने भट्ठा पर खेल रही थी, तभी बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और उसे बाइक पर बिठाकर भागने लगे. लेकिन ग्रामीणों को इसकी भनक लग गयी जिसके बाद ग्रामीण दौडे तो बदमाश छात्रा को छोड़कर मौके से फरार हो गये. इस संबंध में जब नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार से पूछताछ की गयी तो उन्होंने कुछ बताने से परहेज कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन