सीआरसी आरजीएल हाइस्कूल में खेल प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन
सीआरसी आरजीएल हाइस्कूल में खेल प्रतियोगिता आयोजित

सीआरसी आरजीएल उच्च विद्यालय छबीलापुर बिहार शरीफ में शुक्रवार को मशाल खेल प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. सीआरसी आरजीएल उच्च विद्यालय छबीलापुर बिहार शरीफ में शुक्रवार को मशाल खेल प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें 60 मीटर, 100 मीटर, 600 मीटर और 800 मीटर बालक तथा बालिका अंडर- 14 व अंडर- 16 दोनों वर्गों में भाग लिया. मध्य विद्यालय नेपुरा, मध्य विद्यालय बेरोटी, मध्य विद्यालय गुलनी, मध्य विद्यालय छबीलापुर, उच्च विद्यालय नेपुरा और आरजीएल उच्च विद्यालय छबीलापुर के छात्र- छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया. समन्वयक शैलेन्द्र प्रसाद, प्रभारी प्रधानाध्यापक ओंकार देव आर्य, मेंटोर शिक्षक अजय कुमार, खेल प्रशिक्षक सूरज नारायण, खेल रेफरी शुभम कुमार तथा स्काउट गाइड अशोक कुमार ने खेल प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. निर्णायक मंडल की भूमिका में नेपुरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो शमशाद अली, बेरोटी के शिक्षक राकेश रौशन, सोनी कुमारी, गुलनाज परवीन, शत्रुघ्न कुमार शामिल थे. 600 मीटर बालिका दौड़ प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय बेरोटी की निक्की कुमारी ने बाजी मारी. मध्य विद्यालय छबीलापुर की लक्ष्मीन कुमारी ने द्वितीय और आरजीएल उच्च विद्यालय छबीलापुर की सुगनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. 600 मीटर बालक वर्ग दौड़ में आरजीएल उच्च विद्यालय के पवन कुमार प्रथम, मध्य विद्यालय छबीलापुर के सब्बीर द्वितीय जबकि मध्य विद्यालय नेपुरा के कल्लू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस अवसर पर सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन