चेक बाउंस मामलों के लिए स्पेशल लोक अदालत 18 को

हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रधान जिला जज व अन्य | Prabhat Khabar Network
शेखपुरा में 18 जुलाई को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। आपसी सहमति से सुलझाएं अपने कानूनी मामले।
शेखपुरा. प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी ने प्रचार वाहन रवाना किया. 18 जुलाई को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर रथ रवाना किया गया. इस अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारी नीरज किशोर, रोहित कुमार सहित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सचिव विपिन कुमार, संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव और अन्य अधिवक्ता न्यायालय कर्मी, जिला प्राधिकार के अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार और विधिक स्वयंसेवक उपस्थित थे. यह प्रचार रथ पूरे जिले में भ्रमण कर 18 जुलाई को आयोजित चेक बाउंस के मामलों के आपसी समिति के आधार पर निपटारा के लिए लोगों को भाग लेने के लिए जागरूक करने का काम करेगा. इस अवसर पर जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में पूरे देश में 18 जुलाई को चेक बाउंस के मामलों के आपसी सहमति के आधार पर निबटारा के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इस विशेष लोक अदालत में लोग आपसी सहमति के आधार पर चेक बाउंस के मामलों का निबटारा कर सकेंगे बड़ी संख्या में चेक बाउंस के मामलों के सुलझाने पर न्यायालय में लंबित मामलों न्यायालय का बोझ भी हल्का होगा. साथ ही लोगों को अपनी राशि भी प्राप्त हो सकेगी. उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन जिले के सभी क्षेत्रों में भ्रमण करने 18 जुलाई को अधिक से अधिक लोगों को अदालत में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का काम करेगा. उधर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 18 जुलाई शनिवार को आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय विशेष लोक अदालत के लिए तैयारी भी तेज कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










