ePaper

विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर समीक्षा बैठक

Updated at : 05 Jun 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर समीक्षा बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन को लेकर पूर्व तैयारी हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन को लेकर पूर्व तैयारी हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों सहित वरीय अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व की सभी तैयारियाँ समयबद्ध और सुनियोजित ढंग से सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि भौतिक सत्यापन, मतदान केंद्रों की उपलब्धता, मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म 6, 7, 8 का निष्पादन, सुरक्षा बलों की तैनाती, सीएपीएफ, ऑब्जर्वर, एएमएफ, वोटर स्लिप वितरण, ईवीएम तैयारियाँ एवं स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए. उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची अद्यतन के कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न होनी चाहिए. इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन