सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड डीएसपी की मौत

Updated:
विज्ञापन

गिरियक थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के पास शनिवार की शाम एनएच 20 पर सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड डीएसपी की मौत हो गयी. वे सड़क पार कर रहे थे, तभी अनियंत्रित वाहन उन्हें धक्का मारते हुए फरार हो गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. गिरियक थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के पास शनिवार की शाम एनएच 20 पर सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड डीएसपी की मौत हो गयी. वे सड़क पार कर रहे थे, तभी अनियंत्रित वाहन उन्हें धक्का मारते हुए फरार हो गया. जख्मी 75 वर्षीय रामरतन प्रसाद सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया. पटना ले जाने के दौरान ही उनकी जान चली गयी. इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गयी. ग्रामीण अरविंद कुमार व जय प्रसाद सिंह ने बताया कि शाम को बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे. तभी बिहारशरीफ की ओर से आ रहे स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी और भाग निकला. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया. रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. उनके बड़े भाई पूर्व मुखिया सदन प्रसाद सिंह ने बताया कि इस घटना से परिवार सदमे में है. पुलिस को दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन