नालंदा पुलिस में बदलाव, रंजीत कुमार रजक बिहार और अनिल पांडे बने लहेरी थानाध्यक्ष
Nalanda Police: पटना उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नालंदा पुलिस विभाग में थानाध्यक्षों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल हुआ है. बिहार थाना और लहेरी थाना में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. जानिए किन अधिकारियों ने संभाला नया कार्यभार.
Nalanda Police: पटना उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नालंदा पुलिस विभाग में थानाध्यक्षों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है. बिहार थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष दीपक सम्राट के नालंदा जिले से बाहर स्थानांतरण के बाद लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक को बिहार थाना की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं, लहेरी थाना की कमान अब अनिल पांडे संभालेंगे.
दोनों अधिकारियों ने संभाला नया कार्यभार
अनिल पांडे इससे पहले इस्लामपुर थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. विभागीय फेरबदल के बाद दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने नए कार्यभार की जिम्मेदारी संभाल ली है.
हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुआ स्थानांतरण
बताया जाता है कि पटना उच्च न्यायालय ने 16 सितंबर 2026 को एक मामले की सुनवाई के दौरान बिहार थाना अध्यक्ष दीपक सम्राट को विशेष जांच दल से तत्काल हटाने तथा नालंदा जिले से बाहर स्थानांतरित करने का आदेश दिया था. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद और न्यायमूर्ति सुनील दत्ता मिश्रा की खंडपीठ ने की थी.
यह मामला वर्ष 2023 में नवजीवन शिशु अस्पताल से एक नवजात के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की घटना की जांच से जुड़ा था. इसी मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल में दीपक सम्राट की भूमिका थी. उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उनके स्थानांतरण की कार्रवाई की गयी, जिसके बाद बिहार थाना में नये थानाध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए