खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए राजगीर तैयार खिलाड़ी

Updated:
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए राजगीर तैयार खिलाड़ी

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्यटक शहर राजगीर खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए सजधज कर तैयार है. राजगीर में पहली बार इस भव्य खेल आयोजन का आयोजन रविवार से आरंभ होगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजगीर. प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्यटक शहर राजगीर खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए सजधज कर तैयार है. राजगीर में पहली बार इस भव्य खेल आयोजन का आयोजन रविवार से आरंभ होगा. इसके लिए शहर पूरी तरह से सजधज कर तैयार है. चारों ओर रंग-बिरंगी लाइटें, झंडे, बैनर और स्वागत द्वारों ने राजगीर को उत्सवधर्मी रूप दे दिया है. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने के लिए देशभर से खिलाड़ी राजगीर पहुंचने लगे हैं. रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और हवाई अड्डों पर खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है. जिला प्रशासन और खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के स्वागत, आवासन और भोजन की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. राजगीर के खेल परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. वहाँ खिलाड़ियों को उच्च स्तर की सुविधाएं दी जा रही हैं. खेलों के आयोजन स्थल पर अंतिम तैयारियाँ जोरों पर हैं. कबड्डी, तलवारबाजी, भारोत्तोलन, हाॅकी और टेबल टेनिस खेलों का मुकाबला यहां होना है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. पूरे शहर में सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ चिकित्सा सहायता और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है. राजगीर की जनता भी इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित है. होटल, रेस्तरां और बाजारों में रौनक बढ़ गई है. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिल रहा है. यह आयोजन युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और बिहार की सकारात्मक छवि को देश के सामने प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर साबित हो रहा है.इस आयोजन के माध्यम से न केवल युवा प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, बल्कि राजगीर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी देश-दुनिया के सामने लाने का अवसर मिलेगा. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 निश्चित ही राजगीर को एक नई पहचान दिलायेगी. कबड्डी के लिए आठ राज्यों के खिलाड़ी राजगीर पहुँच गये हैं। सभी रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं. कबड्डी के लिए मैट बिछाया जा रहा है. स्पोर्टस डीडी द्वारा राजगीर में हो रहे मैचों का लाइव प्रसारण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन