नालंदा में नीरज कुमार के समर्थन में जदयू की चुनावी बैठक, स्नातक मतदाताओं से समर्थन की अपील

Updated:
विज्ञापन

स्नातक मतदाताओं की बैठक करते जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इं सुनील कुमार एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इं. सुनील कुमार ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में चुनावी बैठक को संबोधित किया. स्नातक मतदाताओं से विकास कार्यों पर वोट देने की अपील.

विज्ञापन

नालंदा. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में मंगलवार को रहुई बाजार स्थित आदित्य मैरेज हॉल में चुनावी बैठक आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इं. सुनील कुमार ने नीरज कुमार के संगठनात्मक कार्यों का उल्लेख करते हुए स्नातक मतदाताओं से उनके समर्थन की अपील की. नीरज कुमार वर्तमान में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं और आगामी चुनाव में फिर मैदान में हैं.

विज्ञापन

स्थापना काल से संगठन को मजबूत करने में सक्रिय : सुनील कुमार

इं. सुनील कुमार ने कहा कि नीरज कुमार जदयू के स्थापना काल से ही संगठन को मजबूत करने में सक्रिय रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन और सरकार के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया है. युवा वर्ग में भी उनकी पकड़ है.

उन्होंने स्नातक मतदाताओं से नीरज कुमार के पक्ष में समर्थन की अपील करते हुए कहा कि मतदाता विकास कार्यों और प्रत्याशी के कार्यों को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

स्नातक मतदाताओं के हित में काम करने की बात

बैठक में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने स्नातक मतदाताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि वे स्नातक मतदाताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं और आगे भी उनके हित में काम करते रहेंगे. उन्होंने मतदाताओं से संवाद और सहयोग बनाये रखने की बात कही.

एनडीए के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में प्रभारी जनार्दन प्रसाद, जदयू जिलाध्यक्ष अरसद, लोजपा (र) अध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट, प्रखंड अध्यक्ष राकेश मुखिया, योगेंद्र पासवान, चेयरमैन प्रतिनिधि अलबेला यादव, उप प्रमुख राकेश रंजन, सुरेंद्र सिंह, अविनाश मुखिया, भवानी सिंह, पिकेश चौधरी, बबलू, अश्वनी मुखिया, अरविंद, सुरेश समेत एनडीए गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन