सीएम के संभावित दौरे से पहले राजगीर में प्रशासन अलर्ट, सूखते गर्मजल कुंडों पर डीएम ने जताई चिंता

Author Ramvilas prasad|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
राजगीर में सीएम दौरे की तैयारी तेज, सूखते गर्मजल कुंडों पर डीएम ने जताई चिंता

राजगीर के जयप्रकाश उद्यान में आर्ट गैलरी का निरीक्षण करतीं डीएम उदिता सिंह एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

मुख्यमंत्री के संभावित राजगीर दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. जिलाधिकारी ने गर्मजल कुंडों के सूखने पर चिंता जताई है और उनके संरक्षण पर विशेष जोर दिया है. नवनिर्मित आर्ट गैलरी का भी निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

Nalanda News : मुख्यमंत्री के संभावित राजगीर दौरे और नवनिर्मित आर्ट गैलरी के प्रस्तावित उद्घाटन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. गुरुवार को जिलाधिकारी उदिता सिंह ने राजगीर पहुंचकर गर्मजल कुंडों, सूखते प्राकृतिक झरनों, जरासंध स्मृति पार्क तथा जयप्रकाश उद्यान स्थित आर्ट गैलरी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गर्मजल कुंडों के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए.

सूखते गर्मजल कुंडों पर जताई गंभीर चिंता

निरीक्षण की शुरुआत ऐतिहासिक गर्मजल कुंडों और प्राकृतिक झरनों से हुई। डीएम उदिता सिंह ने लगातार सूख रहे जलस्रोतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजगीर की पहचान और पौराणिक धरोहर रहे इन कुंडों का संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जलस्रोतों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

आर्ट गैलरी और ऑडिटोरियम का लिया जायजा

इसके बाद जिलाधिकारी ने जयप्रकाश उद्यान स्थित नवनिर्मित आर्ट गैलरी एवं ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया. उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए. इसी आर्ट गैलरी का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों प्रस्तावित है, हालांकि कार्यक्रम की तिथि अभी तय नहीं हुई है.

पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा जयप्रकाश उद्यान

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जीवन और विचारों पर आधारित इस आर्ट गैलरी में बिहार के स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र भी प्रदर्शित किए गए हैं. इसके साथ ही जयप्रकाश उद्यान को आधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां राइफल शूटिंग, बॉल क्लाइंबिंग, रोलर कोस्टर, जिप लाइन समेत बच्चों और युवाओं के लिए कई एडवेंचर गतिविधियां विकसित की जा रही हैं.

अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी लंबित कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन कुमार सिंह, प्रभारी उप विकास आयुक्त रंजन कुमार चौधरी, एसडीओ सूर्य प्रकाश गुप्ता, डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता, एसीएफ सिमी प्रिय नैनी, वन क्षेत्र पदाधिकारी श्याम पांडेय सहित प्रशासन और वन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read : गया जी पितृपक्ष मेला 2026: 25 सितंबर से होगा शुभारंभ, 21 कोषांगों के साथ तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं


विज्ञापन
Ramvilas Prasad

लेखक के बारे में

By Ramvilas Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन