नालंदा : बिहार पंचायत चुनाव में मल्टी-पोस्ट EVM का होगा इस्तेमाल, मंत्री दीपक प्रकाश ने दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
समय पर होंगे पंचायत चुनाव, इवीएम से होगी वोटिंग, पंचायत सरकार भवन बनेंगे ''मिनी सचिवालय'' : मंत्री दीपक प्रकाश

प्रेस वार्ता को संबोधित करते पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश | Prabhat Khabar Network

Bihar Panchayat Election EVM : नालंदा में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, और इस बार मल्टी-पोस्ट EVM का इस्तेमाल किया जाएगा. मंत्री दीपक प्रकाश ने नई व्यवस्थाओं, पंचायत भवनों के मिनी सचिवालय के रूप में विकास, और सोलर लाइट विस्तार पर महत्वपूर्ण जानकारी दी है.

विज्ञापन

Bihar Panchayat Election EVM : पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर कराने के लिए निर्वाचन आयोग गंभीरता से तैयारियों में जुटा है. सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके. मंत्री ने बताया कि इस बार पंचायत चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जाएंगे.

मल्टी-पोस्ट ईवीएम से होगा मतदान

नई व्यवस्था के तहत छह पदों के लिए मल्टी-पोस्ट ईवीएम का उपयोग होगा, जिससे मतदान और मतगणना दोनों प्रक्रियाएं अधिक तेज, सरल और पारदर्शी बनेंगी. उन्होंने कहा कि दस वर्षों के अंतराल के बाद आरक्षण रोस्टर में भी बदलाव किया जाएगा.

मिनी सचिवालय के रूप में विकसित होंगे पंचायत सरकार भवन

प्रेस वार्ता में मंत्री ने पंचायत सरकार भवनों को "मिनी सचिवालय" के रूप में विकसित करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने बताया कि नालंदा जिले की 227 पंचायतों में से 134 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा कर उन्हें संचालित किया जा चुका है, जबकि शेष 87 भवनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. डिजिटल सेवाओं के विस्तार के तहत 51 पंचायत सरकार भवनों में डाकघर की सुविधा शुरू हो चुकी है. वहीं, आधार केंद्र खोलने की दिशा में भी तैयारी चल रही है. इसके लिए कार्यपालक सहायकों को प्रशिक्षण देकर प्रमाणित किया जाएगा.

Nalanda News : सोलर लाइट और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार

मंत्री ने कहा कि कुछ पंचायतों में अप्रोच रोड की समस्या है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक वार्ड में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है. कुल 32,900 लाइटों में से 32,710 लगाई जा चुकी हैं और शेष कार्य इसी माह पूरा कर लिया जाएगा. इसके अलावा, 24 पंचायतों में कन्या विवाह मंडप निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जबकि 115 स्थलों को मोक्ष धाम के रूप में विकसित करने के लिए चिह्नित किया गया है.

सहयोग शिविरों में शिकायतों का त्वरित निष्पादन और राजनीतिक दावा

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से लगाए जा रहे सहयोग शिविरों में प्राप्त 753 आवेदनों में से 711 का त्वरित निष्पादन किया जा चुका है, जो सरकार की जनहित के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है. 16वें वित्त आयोग की गाइडलाइंस का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है और आम जनता पर किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा.

उपचुनाव में एनडीए की एकतरफा जीत का दावा

उन्होंने कहा कि पंचायतों को मिलने वाली केंद्रीय सहायता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. राजनीतिक सवालों पर मंत्री ने बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए की एकतरफा जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विकास कार्यों के आधार पर जनता एक बार फिर एनडीए के पक्ष में मतदान करेगी. प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे.

Also Read : नालंदा की इस पंचायत की पूरे बिहार में चर्चा, मंत्री दीपक प्रकाश बोले- यहां से सीखने की जरूरत



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन