ePaper

बिजली टावर को रैयती जमीन पर लगाने का किया विरोध

Updated at : 13 Jul 2024 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली टावर को रैयती जमीन पर लगाने का किया विरोध

बिजली के एक लाख तेंतीस हजार का टावर एक जगह से दूसरे जगह पर हटा कर खड़ा करने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया . जिसे लेकर राजगीर अनुमंडल के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गये.

विज्ञापन

सिलाव. बिजली के एक लाख तेंतीस हजार का टावर एक जगह से दूसरे जगह पर हटा कर खड़ा करने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया . जिसे लेकर राजगीर अनुमंडल के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गये. बिहारशरीफ -राजगीर फोर लेन पर स्थित फतेहपुर गांव के पास एक लाख तेैंतीस हजार का टावर छह माह पहले खड़ा किया गया था . उस पर तार लगाने का कार्य किया जा रहा था . एका-एक शनिवार को भारी संख्या में अधिकारी और पुलिस बल वहां जेसीबी लेकर पहुंचे और विभा देवी की रैयती जमीन पर गड्डा करने लगे. जब जमीन मालिक एवं आस पास के लोगों ने विरोध करने लगे . लोगों ने बताया कि जिले के एक विधायक की जमीन बिजली टावर के बगल में है, तार जो बिछाया जा रहा है जो विधायक जी की जमीन के उपर से जायेगा . इसे बचाने के लिए पहले से खड़ा किया बिजली के टावर को हटा कर विभा देवी की रैयती जमीन पर बिना सूचना व नोटिस दिये ही जेसीबी खड़ा किये जाने लगा. जिसका लोगों ने विरोध किया. इसे देखते हुए राजगीर अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी, सिलाव अंचलाधिकारी एवं कई विभाग के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे गये . इस संबंध में अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई. मगर कोई इस कुछ बताने को तैयार नहीं हैं. समाचार लिखे जाने तक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद हैं. जेसीबी से विभा देवी की जमीन में गड्डा करने का काम चालू है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन