सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

बारात से लौटते समय मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा अस्थावां थाना क्षेत्र के बलवापर– बरबिगहा– शेखोपुर सराय सड़क मार्ग पर हुआ.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. बारात से लौटते समय मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा अस्थावां थाना क्षेत्र के बलवापर– बरबिगहा– शेखोपुर सराय सड़क मार्ग पर हुआ. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे दो व्यक्तियों को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए अस्थावां रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कछीया गांव निवासी कृष्णबल्भ सिंह के लगभग 39 वर्षीय पुत्र सुवेक कुमार के रूप में की गई है. वहीं घायल युवक उसी गांव के रवीन्द्र पाण्डेय के पुत्र अभिषेक कुमार हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक बरबीघा थाना क्षेत्र के तोयपर गांव में एक बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ. अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों सड़क किनारे गिर पड़े और उनकी मोटरसाइकिल पास में ही पड़ी मिली.

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन