डीहकुसुंभा गांव में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jun 2024 10:24 PM
घाटकुसुम्भा प्रखंड के डीहकुसुम्भा गांव में डायरिया से प्रभावित आधा दर्जन लोग शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचे. पिछले चार दिनों से डीहकुसुम्भा गांव में लोग दस्त से परेशान हैं.
शेखपुरा. घाटकुसुम्भा प्रखंड के डीहकुसुम्भा गांव में डायरिया से प्रभावित आधा दर्जन लोग शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचे. पिछले चार दिनों से डीहकुसुम्भा गांव में लोग दस्त से परेशान हैं. ऐसे लोगों कि संख्यां डेढ़ सौ से उपर पहुंच गई थी. जिला प्रशासन के निर्देश पर डीहकुसुम्भा गाँव में चार दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीम डीह कुसुम्भा गांव में लगातार कैम्प कर रही है. जिससे काफी हद तक स्थिति पर काबू पा लिया गया है. इधर, रविवार कि रात छह लोग शेखपुरा सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे हैं. सदर अस्पताल में इलाजरत विनीता देवी ने बताया कि पहले बच्चों कि तबीयत खराब हुई थी बाद में बड़ो की भी तबीयत खराब हो गई. वहीं, डीह कोसुम्भा गांव में सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में तैनात रही. बताया जाता है कि एक कार्यक्रम में शर्बत पीने के बाद डायरिया का प्रकोप फ़ैल गया. जिसमें पहले सर्वाधिक बच्चे प्रभावित हुए बाद में बड़े भी इसकी चपेट में आ गए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










