राजगीर में दुर्घटना में अपनों को खोने वाले 3 परिवारों को मिले 20-20 हजार रुपये, मंत्री श्रवण कुमार ने बांटे चेक

Updated:
विज्ञापन

राजगीर प्रखंड सभागार में लाभार्थियों को चेक देते मंत्री श्रवण कुमार एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

राजगीर प्रखंड सभागार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत तीन परिवारों को 20-20 हजार रुपये के चेक वितरित किए. यह सहायता राशि उन परिवारों को दी गई जिन्होंने अलग-अलग दुर्घटनाओं में अपने कमाऊ सदस्यों को खो दिया था.

विज्ञापन

ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार द्वारा राजगीर प्रखंड सभागार में मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत तीन पीड़ित परिवारों के बीच 20-20 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया. योजना के तहत राजगीर के धोबी टोला निवासी अनिता कुमारी, पति पिन्टू कुमार, पथरौरा निवासी श्याम सुंदरी देवी, पति भुनेश्वर राम तथा ठाकुर स्थान निवासी बिंदु देवी, पति ललन मिस्त्री को सहायता राशि प्रदान की गयी. तीनों परिवारों के सदस्यों की अलग-अलग दुर्घटनाओं में मौत हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
राजगीर प्रखंड सभागार में लाभार्थियों को चेक देते मंत्री श्रवण कुमार एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
राजगीर प्रखंड सभागार में लाभार्थियों को चेक देते मंत्री श्रवण कुमार एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

पीड़ित परिवारों को आर्थिक संकट में सहारा देती है सरकार

इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आपदा या दुर्घटना में परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है.

ऐसे समय में सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि उन्हें कठिन परिस्थिति से उबरने में सहारा देती है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच गांवों के समग्र विकास की रही

मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच गांवों के समग्र विकास की रही है. सरकार के प्रयासों से गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है.

राजगीर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर दी गयी पहचान

उन्होंने राजगीर के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. आज देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. बिहार के पर्यटन स्थलों के विकास से राज्य में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ी है.

फोटो - राजगीर प्रखंड सभागार में लाभार्थियों को चेक देते मंत्री श्रवण कुमार एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
लाभार्थियों को चेक देते मंत्री श्रवण कुमार एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का विकास सरकार की प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि दलित, महादलित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता रही है. मौके पर मुन्ना कुमार, जयराम सिंह, राकेश कुमार, कुमार वेदनिधि, सुबेन्द्र राजवंशी, श्याम नारायण प्रसाद, मनोज कुमार, आशुतोष कुमार पाण्डेय, बीडीओ एजाज आलम सहित अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन