नालंदा के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद का मौका, 27 अगस्त को राजगीर कॉलेज में होगा कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

राजगीर के राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्राचार्य एवं अन्य

नालंदा जिले के युवाओं के लिए 27 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहाँ वे सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद कर सकेंगे. यह 'प्रधानमंत्री संवाद योजना' के तहत राजगीर के राजकीय डिग्री महाविद्यालय में आयोजित होगा, जिसमें युवाओं को अपनी जिज्ञासाएं और प्रश्न पूछने का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन

Nalanda National Sports Day: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को ‘प्रधानमंत्री संवाद योजना’ के तहत नालंदा जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, राजगीर को इस कार्यक्रम के लिए टाइप-ए लोकेशन के रूप में चयनित किया गया है. यहां जिलेभर के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संवाद का अवसर मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर मंगलवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने पत्रकार वार्ता आयोजित की. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय का टाइप-ए लोकेशन के तहत चयन होना गौरव का विषय है.

टू-वे कम्युनिकेशन के जरिए प्रधानमंत्री से कर सकेंगे संवाद

‘मेरा युवा भारत’ की डिप्टी डायरेक्टर दीक्षा मिश्रा ने बताया कि टाइप-ए लोकेशन की सबसे बड़ी विशेषता टू-वे कम्युनिकेशन की सुविधा है. कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागी प्रधानमंत्री को सीधे देख और सुन सकेंगे. साथ ही अपनी जिज्ञासाएं और सवाल उनके समक्ष रखकर संवाद भी कर सकेंगे. कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका को समझने का अवसर मिलेगा.

नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार होंगे मुख्य अतिथि

प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार शामिल होंगे. उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ विद्यार्थियों और जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. प्राचार्य ने कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय के चयन में सहयोग के लिए ‘मेरा युवा भारत’ की डिप्टी डायरेक्टर दीक्षा मिश्रा के प्रति आभार भी जताया.

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का अवसर

महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ. शारदा कुमारी ने कहा कि राजकीय डिग्री महाविद्यालय अपेक्षाकृत नया संस्थान है और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण करते हैं. ऐसे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का बड़ा माध्यम बन सकते हैं. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी पिंकी आर्य ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनएसएस और महाविद्यालय परिवार पूरी तत्परता से तैयारी में जुटा है.

सात साल पुराने कॉलेज का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

डॉ. धीरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना को अभी महज सात वर्ष हुए हैं. इतने कम समय में राष्ट्रीय स्तर के द्विपक्षीय संवाद कार्यक्रम के लिए चयन होना संस्थान की बड़ी उपलब्धि है. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होगा. ‘विकसित भारत-राष्ट्रीय खेल दिवस 2026’ थीम के तहत माई भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है.

Also Read : VIDEO: ‘छात्रों की आवाज दबा नहीं सकती सरकार’, प्रशांत किशोर बोले- TRE समेत जायज मांगें माननी होंगी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन