फरार आरोपितों के घर चिपकाया गया नोटिश
Author Santosh kumar singh
Updated:
विज्ञापन

दीपनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेरौटी गांव में वीते 14 मई की रात्रि को एक जघन्य वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी.
विज्ञापन
बिहारशरीफ. दीपनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेरौटी गांव में वीते 14 मई की रात्रि को एक जघन्य वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी. मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मारपीट के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी किया था. इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे. दीपनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी रात तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर दीपनगर थाना में कुल 10 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने न्यायालय से फरार आरोपियों के विरुद्ध इश्तेहार जारी कराया है और आज संबंधित अभियुक्तों के घरों पर नोटिस चस्पा कर दी गई है. दीपनगर थाना प्रभारी ने बताया कि शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










