राजगीर: नवोदय विद्यालय कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Author Ramvilas prasad|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

राजगीर नवोदय विद्यायल.

राजगीर जवाहर नवोदय विद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. पात्र छात्र 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी.

विज्ञापन

Bihar shariff News : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, राजगीर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में नामांकन हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी)-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए जन्मतिथि

विद्यालय के प्राचार्य विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में कक्षा पांच में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र हैं. अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी ने कक्षा तीन, चार और पांच की पढ़ाई उसी जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो, जिस जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा रहा है.

चयनित बच्चों के लिए नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध

उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है. यहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आवास, भोजन, पुस्तकालय, खेलकूद, कंप्यूटर शिक्षा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं. अनुशासित एवं प्रतिस्पर्धी शैक्षणिक वातावरण के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र इस चयन परीक्षा में शामिल होते हैं.

प्राचार्य ने आवेदन करने की अपील

प्राचार्य ने अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की अपील की है. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

Also Read: 'जानबूझकर चुनी बांकीपुर सीट', प्रशांत किशोर ने कहा- यह सिर्फ उपचुनाव नहीं, सम्राट सरकार का लिटमस टेस्ट होगा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन