नालंदा में 19 परीक्षा केंद्रों पर 12 जुलाई को होगी SI मद्य निषेध भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Updated:
विज्ञापन

SI Exam: 12 जुलाई को नालंदा में पुलिस अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) भर्ती की लिखित परीक्षा होगी. जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर 13,176 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

SI Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पद के लिए लिखित परीक्षा आगामी 12 जुलाई को आयोजित की जायेगी. यह महत्वपूर्ण परीक्षा एक ही पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी. आयोग के कड़े नियमों के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के ठीक एक घंटा पूर्व (सुबह 10:00 बजे) तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जायेगा. निर्धारित समय से देर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. आयोग के द्वारा जिला प्रशासन नालंदा तथा संबंधित केन्द्राधीक्षकों को जिले में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने का सख्त निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी केंद्रों पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी और पुलिस बल

इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाये हैं, जहां 13,176 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होकर अपनी किस्मत आजमाएंगे. परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी चिन्हित परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी (मैजिस्ट्रेट), पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बल की मुस्तैद तैनाती की जायेगी. आयोग के निर्देशानुसार, महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की अलग-अलग सघन शारीरिक जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार से भीतर प्रवेश दिया जायेगा. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के कदाचार को रोकने के लिए विशेष उड़नदस्ता टीम द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी.

प्रमुख कॉलेजों और स्कूलों को बनाया गया है परीक्षा केंद्र

प्रशासन द्वारा जिले में बनाये गये प्रमुख परीक्षा केंद्रों और वहां आवंटित अभ्यर्थियों की संख्या को पूरी तरह व्यवस्थित किया गया है. मुख्य केंद्रों में एसपीएम कॉलेज उदन्तपुरी (1200 अभ्यर्थी), आरपीएस स्कूल कचहरी रोड (1200 अभ्यर्थी), डैफोडिल पब्लिक स्कूल मंगला स्थान (1,056 अभ्यर्थी), केएसटी कॉलेज सोहसराय (1,032 अभ्यर्थी), बिहार टाउन प्लस-टू उच्च विद्यालय (816 अभ्यर्थी), सदर आलम मेमोरियल सेकेंड्री स्कूल (720 अभ्यर्थी), मॉडल मध्य विद्यालय भैंसासुर (672 अभ्यर्थी) और कन्या मध्य विद्यालय कमरुद्दीनगंज (600 अभ्यर्थी) शामिल हैं. इन सभी बड़े केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं.

बाकी केंद्रों पर भी प्रशासनिक व्यवस्थाएं हुई मुकम्मल

इसके अतिरिक्त कैम्ब्रिज स्कूल पहड़पुरा (600), रोजमेरी लैंड स्कूल रांची रोड (600), एसएस बालिका प्लस-टू विद्यालय (576), सोगरा हाई प्लस-टू विद्यालय (552), नेशनल उच्च विद्यालय शेखाना (552), पीसीपी इंटर कॉलेज सोहसराय (528), आदर्श प्लस-टू विद्यालय बिहारशरीफ (528), सोगरा कॉलेज गगनदीवान (504), जवाहर कन्या प्लस-टू विद्यालय झींगनगर (504), कन्या उच्च विद्यालय सोहसराय (504) तथा पीएल साहू प्लस टू उच्च विद्यालय सोहसराय में 408 परीक्षार्थियों के बैठने की मुकम्मल व्यवस्था की गई है. जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी केंद्रों पर आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और पेयजल आदि की बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो.

Also Read: राजगीर में जलजमाव से उजड़ रहा महादलित टोला, दरक रहे घर; पलायन को मजबूर परिवार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन