नालंदा में उद्घाटन के 10 दिन बाद ही फटने लगा पंचायत सरकार भवन, करोड़ों की लागत पर उठे बड़े सवाल

पंचायत सरकार भवन की तस्वीर
Nalanda News : नालंदा जिले के रहुई प्रखंड स्थित दोसूत पंचायत के देव बीघा गांव में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन उद्घाटन के महज 10 दिन बाद ही दरारों का शिकार हो गया है. भवन की दीवारों में आई दरारों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकारी निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Nalanda News : (सुनील कुमार) नालंदा जिले के रहुई प्रखंड स्थित दोसूत पंचायत के देव बीघा गांव में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन उद्घाटन के महज 10 दिन बाद ही दरारों का शिकार हो गया है. भवन की दीवारों में आई दरारों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकारी निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
उद्घाटन के कुछ दिन बाद ही दीवारों में पड़ी दरार
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करीब 10 दिन पहले विधिवत पूजा-अर्चना और कार्यक्रम के साथ किया गया था. लेकिन उद्घाटन से पहले ही भवन की दीवारों में दरारें दिखाई देने लगी थीं. इसके बावजूद संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया.
ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन निर्माण में भारी अनियमितता और लापरवाही बरती गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि यदि अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निर्माण कार्य की सही जांच की जाती, तो नए भवन की ऐसी हालत नहीं होती.
सहयोग शिविर में पहुंचे अधिकारी भी नहीं दे पाए ध्यान
ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में इसी पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें कई उच्च अधिकारी भी पहुंचे थे. अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं तो सुनीं, लेकिन भवन की दीवारों में पड़ रही दरारों और खराब निर्माण गुणवत्ता पर किसी का ध्यान नहीं गया.
जांच और कार्रवाई की उठी मांग
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि सरकारी पैसे से बनने वाले भवनों में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए.
पंचायत राज पदाधिकारी ने जांच का दिया आश्वासन
मामले पर पंचायत राज पदाधिकारी शशि कुमार ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद जांच कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सरकारी भवन उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद दरारों का शिकार क्यों हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










