मोबाइल झपट्टामार गिरोह के दो बदमाश पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ. बिहार थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो बदमाशों को एक देसी पिस्टल, दो कारतूस व एक मोबाइल के साथ रंगे हाथ धर दबोचा है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. बिहार थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो बदमाशों को एक देसी पिस्टल, दो कारतूस व एक मोबाइल के साथ रंगे हाथ धर दबोचा है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार की रात्रि 8:10 बजे यह कार्रवाई क्षेत्र के अंबेर चौक से की गयी. गिरफ्तार बदमाश क्षेत्र के नयी सराय मुहल्ला निवासी राजू कुमार एवं नयी सराय नरसलीगंज मुहल्ला निवासी विकास कुमार है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार एक बदमाश राजू पर पहले से भी बिहार थाने में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं. बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों मोबाइल झपट्टामार गिरोह के सदस्य रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिस्टल की नोक पर आये दिन दोनों लोगों को निशाना बनाते हुए उनके मोबाइल को झपट्टा मारकर छीन लेते थे. इसके बाद बाइक से तेजी से फरार हो जाते थे. उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से बरामद मोबाइल के कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है. गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों की पहचान की जा रही है. दोनों बदमाशों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके बाद दोनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन