नालंदा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार थानों के थानेदार बदले गए

एसपी भारत सोनी की फाइल फोटो
Bihar Sharif News : नालंदा जिले में पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसके तहत चार थानों के थानेदारों और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इस बदलाव का उद्देश्य जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है.
Bihar Sharif News : नालंदा जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. आईजी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) भारत सोनी ने जिले के चार थानों में थानेदारों और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. सभी नवपदस्थापित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
हिलसा से राजगीर पहुंचे अभिजीत कुमार, रमण कुमार पुलिस लाइन भेजे गए
जारी आदेश के अनुसार हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार को राजगीर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार को पुलिस लाइन भेज दिया गया है.
चंद्रभानू को हिलसा थाने का अतिरिक्त प्रभार
हिलसा सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रभानू को हिलसा थानाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके साथ ही न्यायालय में पदस्थापित अमरदीप कुमार को हिलसा सर्किल इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है.
चेरो ओपी और परबलपुर थाना में भी बदले गए प्रभारी
चेरो ओपी प्रभारी रौशन कुमार को परबलपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, लहेरी थाना में तैनात दारोगा सर्वेश कुमार राय को चेरो ओपी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा परबलपुर के पूर्व थानाध्यक्ष को लहेरी थाना में पदस्थापित किया गया है.
विधि-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से हुआ फेरबदल
एसपी भारत सोनी ने बताया कि आईजी के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है. उन्होंने सभी नवपदस्थापित अधिकारियों को अविलंब योगदान देकर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है. पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में पुलिसिंग और विधि-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










