टूटकर गिरे तार की चपेट में आने से बालिका की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अहले सुबह शौच जाने के क्रम में 15 वर्षीया बालिका की मौत करेंट लगने से हो गयी. मृतका गिरियक थाने के दुर्गापुर गांव की रहने वाली है.
विज्ञापन
बिहारशरीफ/गिरियक : अहले सुबह शौच जाने के क्रम में 15 वर्षीया बालिका की मौत करेंट लगने से हो गयी. मृतका गिरियक थाने के दुर्गापुर गांव की रहने वाली है. स्व. रंजीत मिस्त्री की बेटी प्रीति कुमारी प्रत्येक दिन की तरह मंगलवार को अहले सुबह घर से बाहर शौच के लिए निकली थी. घर से थोड़ी दूर ही गयी थी कि रास्ते में बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था, जिसमें करेंट प्रवाहित हो रहा था. बालिका समझ नहीं पायी और तार की चपेट में आ गयी. मृतका के परिजनों को सरकारी नियमानुसार चार लाख रुपये मुआवजा देने की स्वीकृति अंचलाधिकारी गिरियक ने लिखित रूप से दी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन