नालंदा: बड़ारा में पत्नी से मारपीट मामले में पति धराया, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

नूरसराय थाना.

नूरसराय थाना क्षेत्र के बड़ारा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पत्नी के साथ कथित रूप से मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Bihar shariff News : नूरसराय थाना क्षेत्र के बड़ारा गांव में पत्नी के साथ कथित रूप से मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बड़ारा गांव निवासी विना साह के पुत्र राहुल कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है.

सूचना पर पुलिस पहुंच कार्रवाई की

नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

नालंदा में पॉक्सो पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 30 सहायक होंगे बहाल, 20 जुलाई तक करें आवेदन



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन