बिहारशरीफ : हिलसा में बाइक सवार से लूट का 8 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
डीएसपी रंजन कुमार प्रेस वार्ता करते हुए | Prabhat Khabar Network
बिहारशरीफ के हिलसा थाना क्षेत्र में बाइक सवार से हुई लूटपाट का पुलिस ने 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई केटीएम मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया है.
बिहारशरीफ के हिलसा थाना क्षेत्र में बाइक सवार से लूटपाट के मामले का पुलिस ने महज आठ घंटे में सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से लूटी गई केटीएम मोटरसाइकिल और एक मोबाइल भी बरामद किया है.
आपके शहर में
बदमाशों ने पिटाई कर छीनी थी बाइक और नकद राशि
डीएसपी रंजन कुमार ने शुक्रवार को हिलसा थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 27 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे मंसा बिगहा गांव निवासी कौशल कुमार अपने बहनोई की केटीएम बाइक से भुई बाजार जा रहा था.
भुई बाजार से पहले कृष्णा मंदिर के पास पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उसे रोककर लूटपाट शुरू कर दी. विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर जख्मी कर दिया और बाइक के साथ पॉकेट में रखे 150 रुपये लेकर फरार हो गए.
जख्मी को अस्पताल भेज पुलिस ने शुरू की त्वरित जांच
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रभानु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. इस दौरान सड़क किनारे जख्मी हालत में एक युवक मिला, जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया. पीड़ित के लिखित आवेदन पर हिलसा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई.
छापेमारी कर तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी की और घटना में शामिल तीन आरोपितों को लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया.
Also Read : सितंबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गया-पटना समेत कई रूट की ट्रेनों का बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट
गिरफ्तार आरोपितों में थरथरी थाना क्षेत्र के अतबलचक गांव निवासी रविया कुमार (19 वर्ष), नूरसराय थाना क्षेत्र के प्रहलाद नगर निवासी पंकज कुमार (20 वर्ष) तथा हिलसा थाना क्षेत्र के टेका बिगहा निवासी अमित कुमार (21 वर्ष) शामिल हैं.
बरामदगी के साथ छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी थे शामिल
पुलिस ने मामले में लूटी गई केटीएम मोटरसाइकिल (BR-01JL-5803) एवं एक मोबाइल बरामद कर लिया है. इस सफल छापेमारी दल में थानाध्यक्ष चंद्रभानु के अलावा लाल बहादुर यादव, दीपक कुमार, नीरज कुमार, मुस्तकीम शेख, प्रताप कुमार, कुणाल कुमार, दीपिका कुमारी समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए