तेलमर गांव में हनुमान जी की मूर्ति की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

Updated:
विज्ञापन
तेलमर गांव में हनुमान जी की मूर्ति की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

हरनौत प्रखंड अंतर्गत तेलमर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत शुक्रवार को नवनिर्मित मंदिर में हनुमान लला जी की मूर्ति की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. हरनौत प्रखंड अंतर्गत तेलमर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत शुक्रवार को नवनिर्मित मंदिर में हनुमान लला जी की मूर्ति की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई. वैदिक मंत्रोच्चार व विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आचार्य मनीष तिवारी ने मुख्य यजमान को पूजा संपन्न करवाई. श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. आयोजन समिति ने बताया कि 26 मई को जागरण, विशाल भंडारा और यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. इस अवसर पर भव्य मेला भी लगाया गया है, जिसमें रात्रि में रासलीला का आयोजन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. आयोजन समिति में मनोज कुमार, नागेंद्र पासवान, विक्की पासवान, अजीत पासवान, राम-लक्ष्मण सिंह, महेश प्रभात, शिवकुमार प्रसाद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण सक्रिय भूमिका में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन