सावन में शिवभक्तों को बड़ी राहत, नालंदा के सभी डाकघरों में 30 रुपये में मिल रहा 250 एमएल गंगोत्री गंगा जल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन के पवित्र महीने में शिवभक्तों के लिए बड़ी राहत, अब सभी डाकघरों में मात्र 30 रुपये में उपलब्ध है शुद्ध गंगा जल. आज ही अपने नजदीकी डाकघर से प्राप्त करें.

विज्ञापन

Nalanda News: बिहारशरीफ (नालंदा) में पवित्र सावन माह में भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए दूर-दराज के गंगा तटों से जल लाने की मशक्कत अब शिवभक्तों को नहीं करनी पड़ेगी. नालंदा डाक मंडल ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिले के सभी छोटे-बड़े डाकघरों में गंगोत्री से लाया गया गंगा जल बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है. श्रद्धालु और जरूरतमंद लोग महज 30 रुपये में 250 एमएल (ML) की सीलबंद बोतल अपने नजदीकी डाकघर से आसानी से खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

बिहारशरीफ प्रधान डाकघर में बना विशेष काउंटर

नालंदा डाक मंडल के अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बिहारशरीफ प्रधान डाकघर में एक विशेष बिक्री काउंटर स्थापित किया गया है. गंगा जल की बोतलों पर उसकी शुद्धता और स्रोत की स्पष्ट जानकारी भी दर्ज की गई है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु डाकघर पहुंचकर जल खरीद रहे हैं और स्थानीय बाबा सिद्धनाथ मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं.

घर बैठे मिलेगी बाबाधाम और हरिद्वार जैसी अनुभूति

डाक अधीक्षक ने कहा कि डाक विभाग की इस पहल से उन बुजुर्गों, महिलाओं और श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो स्वास्थ्य या अन्य कारणों से बाबाधाम (देवघर), हरिद्वार या सुल्तानगंज जाकर जल लाने में असमर्थ हैं. यह सुविधा पूरे सावन माह के दौरान सभी डाकघरों में निरंतर जारी रहेगी, जिससे शिवभक्तों की आस्था को संबल मिलने के साथ-साथ पूजन-अर्चन भी सुगम हो गया है.

Also Read: नालंदा के हरनौत में 95 प्रतिशत धान की रोपनी पूरी, 12,123 हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले 11,516 हेक्टेयर में लहलहाए पौधे


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन