ePaper

जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के बच्चों के बीच किताबों का वितरण

Updated at : 25 May 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के बच्चों के बीच किताबों का वितरण

जिले के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के लगभग 75 फीसदी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जा चुका है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के लगभग 75 फीसदी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जा चुका है. शेष छात्र- छात्राओं को ग्रीष्मावकाश के बाद पुस्तके उपलब्ध कराई जाएगी उक्त आशय की जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान मोहम्मद शाहनवाज ने दी उन्होंने बताया कि पूर्व में जिले को लगभग 2 लाख पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराई गई थी इन्हें सभी प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों में वितरित किया जा चुका है अभी भी लगभग 25 फ़ीसदी पाठ्य पुस्तकों की आवश्यकता बताइए जा रही है इसे ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा कार्यालय के द्वारा विभाग को लगभग 93 हजार पाठ्य पुस्तकों की डिमांड लगभग एक सप्ताह पूर्व भेजी जा चुकी है. उम्मीद है कि स्कूलों में ग्रीष्मावकाश की छुट्टी के दौरान ही जिले को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएगी. ग्रीष्मावकाश की छुट्टी के बाद स्कूल खुलते ही शेष बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तकों का वितरण कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि तब तक बच्चों के पठन- पाठन वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कराया जा रहा है.

जिले के विभिन्न प्रखंडों से पुस्तकों की डिमांड:-

प्रखंड का नाम —————– पुस्तक

अस्थावां——————4385

बेन —————————- 2900

बिहारशरीफ —————— 14439

बिन्द ————————— 2347

चंडी ————————– 4008

एकंगरसराय —————- 5396

गिरियक ———————–2164

हरनौत ———————– 4208

हिलसा ———————– 6569

इस्लामपुर —————— 10346

करायपरशुराय————–3254

कतरीसराय —————— 768

नगरनौसा ——————– 2483

नूरसराय ———————- 4573

परवलपुर ——————— 3057

रहुई———————–9175

राजगीर ———————- 3000

सरमेरा ————————- 2858

सिलाव———————4173

थरथरी ————————— 3299

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन