पचना गांव में पइन से शव मिलने से सनसनी
सदर प्रखंड के पचना गांव मे एक मुर्गी फार्म के पास पइन में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. पइन में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे शेखपुरा टाउन थाना पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
शेखपुरा. सदर प्रखंड के पचना गांव मे एक मुर्गी फार्म के पास पइन में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. पइन में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे शेखपुरा टाउन थाना पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत युवक करीब 35 बर्ष की आयु का है. अब तक पहचान नहीं हो पाई है.पुलिस शव की पहचान करने और उसके रिश्तेदारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. वहीं सूत्रों ने तीन दिनों से पइन में शव होने की बात कह रहे हैं. वहीं,ऐसा अनुमान लगाया जा रहा कि नशे में धुत युवक शौच करने के लिये पइन की ओर गया था. जहां वह फिसलकर पानी भरे पइन में गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गयी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए