बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, मॉडल अस्पताल में चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन

मॉडल सदर अस्पताल में इलाजरत घायल बुजुर्ग महिला | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ एक बुजुर्ग महिला ट्रेन की चपेट में आ गईं. स्थानीय लोगों की त्वरित मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और होश आने पर ही पूरी जानकारी मिल सकेगी.

विज्ञापन

Biharsharif Railway Station Accident : बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करीब 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग महिला ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला प्लेटफॉर्म संख्या 3 से उतरकर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी. इसी दौरान राजगीर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, स्थिति सामान्य

घटना के बाद स्थानीय लोगों और कुछ युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य और स्थिर बताई जा रही है.

घायल महिला की अब तक नहीं हो सकी है पहचान

घायल महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. उसका नाम, पता तथा वह कहां से आई थी और कहां जा रही थी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.

होश में आने के बाद ही मिल सकेगी पूरी जानकारी

बताया जा रहा है कि महिला के होश में आने के बाद ही उसकी पहचान और अन्य जानकारी मिल सकेगी. फिलहाल महिला का इलाज बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में चल रहा है.

Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन