राजगीर, बिहारशरीफ और नालंदा के यात्रियों के लिए खुशखबरी, श्रावणी मेले में चलेगी स्पेशल ट्रेन, सांसद कौशलेंद्र कुमार की मांग रंग लाई

Updated:
विज्ञापन
Bihar Sharif News

सांसद कौशलेंद्र कुमार के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तस्वीर

Bihar Sharif News : श्रावणी मेले के दौरान राजगीर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलाने को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार की मांग पर शुरू होने वाली इस ट्रेन से राजगीर, बिहारशरीफ और नालंदा के श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

नालंदा (बिहारशरीफ) से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी राजगीर और नालंदा के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. नालंदा के लोकसभा सांसद कौशलेंद्र कुमार की मांग पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्रावणी मेले के दौरान राजगीर-हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है. रेल मंत्रालय ने 30 जून 2026 को आधिकारिक पत्र जारी कर नटेसर-हावड़ा-नटेसर वाया राजगीर, बिहारशरीफ, नालंदा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन संख्या 03001/03002 के परिचालन की अनुमति दी है.

मलमास मेले में भी चली थी स्पेशल ट्रेन

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि उनके आग्रह पर ही मलमास मेले के दौरान एक माह के लिए राजगीर-हावड़ा-राजगीर स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी. राजगीर में लगने वाले मलमास मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं. मान्यता है कि मलमास में यहां के गर्म जल-कुंड में स्नान से सभी पाप धुल जाते हैं. कहा जाता है कि इस दौरान 33 करोड़ देवी-देवता राजगीर में एक माह प्रवास करते हैं और बड़ी संख्या में साधु-संत भी पहुंचते हैं.

सांसद द्वारा रेल मंत्री को दिए गए आवेदन की प्रति

श्रावणी मेले के लिए दोबारा की थी मांग

सांसद ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि पहले राजगीर-हावड़ा फास्ट पैसेंजर से नालंदा और आसपास के हजारों श्रद्धालु देवघर बाबा भोलेनाथ के दर्शन को जाते थे,श्रावण मास में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है. स्पेशल ट्रेन न चलने से उन्हें परेशानी होगी। इसलिए श्रावण मास तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाए ताकि श्रद्धालु आसानी से देवघर पहुंच सकें.

श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

रेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब नटेसर से हावड़ा के बीच वाया राजगीर, बिहारशरीफ, नालंदा यह स्पेशल ट्रेन चलेगी. इससे नालंदा, राजगीर, बिहारशरीफ समेत पूरे क्षेत्र के शिवभक्तों को सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी. सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी. सांसद ने रेलमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

Also Read : झुनकिया बाबा मंदिर मॉब लिंचिंग कांड: माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने, जांच को लेकर उठी हाईकोर्ट निगरानी की मांग

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन