बिंद थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी प्रेमी संग फरार, पिता ने दर्ज कराई शिकायत

Author Mukul nath
Updated:
विज्ञापन

बिन्द थाना, नालंदा

Bihar Sharif News : नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ लापता होने का मामला सामने आया है. किशोरी के पिता ने थाने में आवेदन देकर बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Sharif News : नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की सुबह एक नाबालिग किशोरी के कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में किशोरी के पिता ने शनिवार की रात बिंद थाना में लिखित आवेदन देकर पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है. दिए गए आवेदन में पिता ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह उनकी पुत्री शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी.

आपके शहर में

विज्ञापन

युवक के लापता होने से गहराया मामला

परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की गई, फिर भी किशोरी का पता नहीं चल सका. पिता ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि उनकी पुत्री पटना जिले के एक गांव के रहने वाले एक युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी. जब परिजन उक्त गांव पहुंचे और युवक के बारे में जानकारी ली, तो पता चला कि वह भी अपने घर से गायब है. इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि दोनों साथ में चले गए हैं.

बिंद थानाध्यक्ष बोले- आवेदन मिला, किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस

मामले को लेकर बिंद थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि किशोरी के पिता द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही उसे सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा.

Also Read : राजगीर मॉब लिंचिंग मामले में हाईकोर्ट अधिवक्ताओं ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, टीम ने जुटाए तथ्य

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन