बिहारशरीफ नगर निगम की पहली बैठक में शहर की सफाई, जलनिकासी और विकास कार्यों पर फोकस, शहर की समस्याओं के त्वरित समाधान का लिया गया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
Bihar Sharif News

सशक्त स्थायी समिति की बैठक में मौजूद महापौर, उप महापौर, उप नगर आयुक्त व सदस्यगण एवं अन्य

Bihar Sharif News : बिहारशरीफ नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक में जलजमाव वाले क्षेत्रों में पंपिंग सेट लगाने, नालों की उड़ाही कराने और डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नियमित फॉगिंग कराने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

नालंदा (बिहारशरीफ) से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नगर निगम सशक्त स्थायी समिति के चुनाव के बाद मंगलवार को पहली बैठक महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत में महापौर और उप महापौर ने समिति के सभी नव निर्वाचित सदस्यों का संयुक्त रूप से स्वागत किया. स्वागत समारोह के बाद समिति की औपचारिक कार्यवाही शुरू हुई. बैठक में उप नगर आयुक्त शम्स रजा, अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी कुंदन कुमार व विनय कुमार, सिटी मैनेजर साकेश कुमार सिन्हा व त्रिपुरारी शरण संजय, राजस्व इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिन्हा के अलावा सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धनंजय कुमार उर्फ पप्पू, संजय कुमार, संजय कुमार आजाद, विनोद रविदास, आसमा खातून व अंबिका सोनी, सरफराज अहमद समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. इन सभी ने शहर की समस्याओं के त्वरित समाधान पर सहमति जताई.

बारिश से पहले जलजमाव वाले क्षेत्रों पर फोकस

बैठक में मानसून से पहले शहर को जलजमाव से मुक्त कराने पर विशेष चर्चा हुई. समिति सदस्यों ने शहर के ब्रह्म स्थान, देवीसराय, खंदकपर, रांची रोड, मथुरिया मोहल्ला और शिवपुरी मोहल्ला जैसे जलजमाव वाले संवेदनशील इलाकों में यथाशीघ्र पम्पिंग सेट लगाकर पानी निकासी का निर्णय लिया. इन क्षेत्रों में हर साल बारिश के बाद जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित होता है.

नालों की दोबारा उड़ाही के निर्देश

जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए शहर के सभी बड़े और छोटे नालों की पुनः उड़ाही कराने का फैसला भी लिया गया. समिति ने अधिकारियों से कहा कि उड़ाही कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके और सड़कों पर जमा न हो. बताते चलें कि छोटे एवं बड़े नालों के जाम रहने के कारण जलजमाव हो जाता है.

मच्छरों के प्रकोप से मिलेगी राहत

बैठक के दौरान कहा गया कि इन दिनों शहरवासी मच्छरों के प्रकोप को झेल रहे हैं. बरसात के दिन में मच्छरों की संख्या बढ़ने और मच्छरजनित बीमारियों के उत्पन्न होने का खतरा बढ जाता है. इसलिये इस समस्या को देखते हुए समिति ने शहरवासियों को डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए नियमित फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने का निर्णय लिया. इसके लिये पदाधिकारी को वार्डवार रोस्टर बनाकर छिड़काव कराने को कहा गया है.

Also Read : इलेक्ट्रिक स्कूटी मालिकों की बढ़ी परेशानी, स्पेयर पार्ट्स और मिस्त्रियों की कमी से नालंदा में इलेक्ट्रिक स्कूटी मालिक परेशान

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन