ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन का 66 वां स्थापना दिवस मनाया गया

Updated:
विज्ञापन
ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन का 66 वां स्थापना दिवस मनाया गया

ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन का 66 वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यालय में पूर्व राज्य अध्यक्ष प्रभात कुमार पांडेय के द्वारा ए आई वाई एफ का झंडोत्तोलन किया गया.

विज्ञापन

शेखपुरा. ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन का 66 वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यालय में पूर्व राज्य अध्यक्ष प्रभात कुमार पांडेय के द्वारा ए आई वाई एफ का झंडोत्तोलन किया गया. इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय नेता रहे अतुल कुमार अंजान के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यूनियन की मजबूती के लिए संकल्प लिया गया. इस मौके पर एआईवाईएफ के पूर्व राज्य अध्यक्ष प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि देश के अंदर जब से एनडीए की सरकार बनी है बेरोजगार नौजवानों की लंबी कतार सूरसा की तरह बढ़ती जा रही है. बेरोजगार नौजवानों की लंबी फौज देश के आम किसान मजदूरों के घरों पर तबाही के लिए बेबस होता दिख रहा है. जिसकी परवाह देश में बैठे सरकार के मुखिया नरेंद्र दामोदर दास मोदी को बिल्कुल नहीं है.संकल्प सभा में एआईवाईएफ राज्य संयुक्त सचिव निधीश कुमार गोलू ने कहा कि शेखपुरा जिला समेत पूरे बिहार में नौजवानों के संगठन को मजबूत करते हुए बेरोजगारी के खिलाफ धारदार आंदोलन को तेज करेंगे.इस मौके पर किसान नेता राजेंद्र महतो, खेमयू के जिला नेता विश्वनाथ प्रसाद, एआईवाईएफ जिला उपाध्यक्ष जीशान रिजवी, अनिल रविदास, धीरज कुमार, नीतीश कुमार, कमलेश कुमार, श्याम कुमार, रजनीश कुमार गौरी शंकर, खुशी कुमार, कंचन कुमारी, सलोनी कुमारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन