Bihar Weather Update LIVE: बिहार में 27 से 30 दिसंबर के बीच बारिश और शीतलहर के आसार, इन जिलों में बढ़ेगी ठंड
Bihar Weather Update LIVE: बिहार में 27 से 30 दिसंबर तक बारिश होने की संभावना है. इस दौरान शीतलहर भी चलेगी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इसके मद्देनजर राज्य के किसानों को अलर्ट जारी किया है.
अगले 24 घंटों में प्रदेश के मौसम का मिजाज बदलेगा
बिहार में ठंड की स्थिति को लेकर भी मौसम विभाग ने 27 से 30 दिसंबर तक शीतलहर के आसार जताए हैं. अगले 24 घंटों में प्रदेश के मौसम का मिजाज बदलेगा.
24 घंटे बाद मौसम में दिखेगा बदलाव
बिहार में अगले 24 घंटों में प्रदेश के मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा. अभी प्रदेश भर में उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी है. 24 घंटे बाद पूर्वी हवा चलने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान के अनुसार पूर्वी हवा का प्रवाह होने से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि होगी.
इन जिलों में बढ़ेगी ठंड
बिहार में 27 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ने वाली है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 27 से 30 दिसंबर के बीच राज्य में ज्यादातर जगहों पर बारिश और शीतलहर के आसार है. मौसम विज्ञान के अनुसार दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है.
प्रदेश में गया जिला रहा सबसे अधिक ठंड
बिहार में दो दिन बाद ठंड बढ़ जाएगी. प्रदेश में गया जिला सबसे अधिक ठंड रहा. पटना मौसम केंद्र के अनुसार 29 दिसंबर दिन बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बौछारें पड़ेगी. वहीं 14 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी. आज रात में 10 डिग्री से नीचे पारा गिर सकता है.
बारिश की आशंका के साथ कोहरे का अनुमान
बिहार में कल से मौसम में परिवर्तन होगा. बारिश की आशंका के साथ कोहरे का अनुमान है. इस दौरान तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे शीतलहर की स्थिति बन सकती है. इसके बाद ठंड में अचानक से बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बिहार में होगी बारिश
बिहार में कल से मौसम में बदलाव होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि किसान भाई 27 से 30 दिसंबर की अवधि में धान की कटाई को स्थगित कर दें. तापमान में गिरावट को देखते हुए पशुओं को लेकर भी अलर्ट किया गया है. पशुधन के बचाव को लेकर विशेष व्यवस्था करने को सलाह दी गयी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए