Bihar Weather : धूप ने दी राहत, सामान्‍य से छह डिग्री तक अधिक हुई दिन का पारा, दो दिनों बाद बिगड़ सकता है मौसम

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Jan 2021 11:19 AM

विज्ञापन

गुनगुनी धूप से चुनचुनाहट का एहसास होता रहा. सुबह ठंडी हवा नहीं चली, दूसरी ओर गुनगनी धूप दिन चढ़ने तक लोगों को ठंड से खूब राहत देती रही.

विज्ञापन

गोपालगंज . कई दिनों के बाद एक बार फिर से मौसम का रुख बदला है. सुबह आसमान साफ होने के साथ ही धूप भी तल्‍खी लिये नजर आ रही है. गुरुवार की सुबह आसमान साफ रहा और दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तल्‍ख होती गयी.

गुनगुनी धूप से चुनचुनाहट का एहसास होता रहा. सुबह ठंडी हवा नहीं चली, दूसरी ओर गुनगनी धूप दिन चढ़ने तक लोगों को ठंड से खूब राहत देती रही. तापमान सामान्‍य से छह डिग्री तक अधिक होने की वजह से लोगों को सीजन में पहली बार राहत मिली है.

हालांकि, बादलों की विदाई के बाद गलन का दौर भी पीछे-पीछे आने की तैयारी में है. उम्‍मीद है कि 10 जनवरी के बाद से दोबारा गलन का असर गोपालगंज समेत उत्तर बिहार में दिखेगा और कोहरा भी असर दिखायेगा. मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ जल्‍द आने की उम्‍मीद है, अभी इसका असर पहाड़ों तक ही बना हुआ है.

गुरुवार को गुनगुनी धूप का लोग खूब आनंद लिया. छतो, बालकनी, स्टेडियम में धूप में बैठे मिले. रात में पारा सामान्य से अधिक रहने से लोगों ने राहत की सांस ली है. अस्पतालों में आने वाले मरीजों को काफी राहत मिली है.

मौसम के बदले मिजाज से कृषि विज्ञानी चिंतित है. गेहूं की फसल को लेकर गंभीर चिंता जतायी जा रही है. गेहूं के बेहतर पैदावार के लिए सीजन में 25 से 30 दिन कोहरा व अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री की जरूरत होती है.

करीब डेढ़ गुना रहा न्‍यूनतम तापमान

जनवरी माह का औसत न्‍यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस है. बुधवार को न्‍यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. यह करीब 3.8 अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया.

यह जनवरी माह के औसत तापमान के 5.4 डिग्री अधिक है. जनवरी माह का औसत तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब है. आर्द्रता अधिकतम 96 फीसदी और न्‍यूनतम 63 फीसदी दर्ज की गयी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन