बिहार वेदर: अचानक मौसम ने बदली करवट! 24 घंटे के भीतर बारिश, IMD का अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
bihar weather news

मौसम की फाइल फोटो

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है. आसमान में काले बादल छाए दिख रहे हैं. तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं. बादलों ने मौसम का मिजाज खुशनुमा कर दिया है. धूप की तपिश को काले बादलों ने बेअसर कर दिया है. बुधवार को आसमान में छाये काले बादलों ने गर्मी से राहत दिलायी. तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं देर शाम  कई जिलों में बूंदाबांदी भी देखने को मिली. मौसम विभाग ने किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में कहीं-कहीं अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. विभाग ने किसानों को सलाह दिया कि गेहूं की कटाई एवं कृषि कार्यों में मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें. 

मुजफ्फरपुर में भी हुई बूंदा बांदी

मुजफ्फरपुर में भी कुछ इसी तरह का मौसम देखने को मिला. जिले में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम 14.5 डिग्री रहा. यह सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा. साथ ही 6.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली. इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली. आसमान में काले बादल छाए रहे. शाम तक जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदा बांदी भी हुई. 

हीट वेव की आशंका 

आइएमडी की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अप्रैल महीने में प्रदेश के पश्चिमी भाग में दो से तीन दिन, जबकि अन्य भाग में एक से दो दिन सामान्य से अधिक हीटवेव की आशंका जताई जा रही है. अप्रैल के दौरान उत्तर बिहार में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक यानी 39-40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. इस महीने न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक करीब 23 से 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.

ALSO READ: Waqf Bill पर बोलते-बोलते बाप-दादा तक पहुंचे सांसद पप्पू यादव! जमकर हुआ हंगामा

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन