बिहार के 30 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, बिजली गिरने की भी चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार में लोगों को तपती गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है. कई जिलों में दिनभर काले बादल छाए रह रहे हैं. इस बीच आज मौसम विभाग ने 30 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है. कहीं दिनभर बादल छाए रह रहे हैं तो कहीं तेज बारिश दर्ज की जा रही है. ऐसे में आज भी जिलों में कुछ ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है. आज बिहार के 30 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. बिगड़े मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
Image

इस जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में होगी भयंकर बारिश

मौसम विभाग की माने तो, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज, और किशनगंज जिले में वज्रपात के साथ भयंकर बारिश की संभावना है. इस तरह से बाकी के जिलों में भी 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी. इसके साथ ही जिलों में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं.

अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार

बिहार में मॉनसून एक्टिव है लेकिन इसके बावजूद अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है. उत्तर बिहार और सीमांचल के जिलों में भारी बारिश हो रही है. उत्तर बिहार की कई नदियां उफान पर हैं. जबकि दक्षिण बिहार में अभी भी अच्छी बारिश नहीं हो पाई है. इस तरह का मौसम होने से दक्षिण बिहार में अभी भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ही बना हुआ है.

क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसकी वजह से नमी वाली मॉनसूनी हवाएं बिहार की तरफ आ रहीं हैं. ऐसे में संभावना बन रही है कि आने वाले दिनों में बिहार में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. इसके साथ ही बिजली चमकने की संभावना और ठनका भी गिर सकता है. तापमान में भी थोड़ा बहुत बदलाव की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

Also Read: जेडीयू की नई टीम का ऐलान, 12 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव समेत 74 सचिवों की नियुक्ति, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन