Bihar Weather Forecast : बिहार में अगले 48 घंटे तक झमाझम बारिश होने के आसार नहीं

Updated:
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : बिहार में अगले 48 घंटे तक झमाझम बारिश होने के आसार नहीं

प्रदेश में अभी अगले 48 घंटे तक झमाझम बारिश के आसार नहीं है. दरअसल बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का केंद्र अभी ठीक से विकसित नहीं हो सका है.

विज्ञापन

पटना. प्रदेश में अभी अगले 48 घंटे तक झमाझम बारिश के आसार नहीं है. दरअसल बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का केंद्र अभी ठीक से विकसित नहीं हो सका है. आइएमडी के मुताबिक बुधवार तक कम दबाव का केंद्र जोर पकड़ सकता है.

ऐसी स्थित में वह बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व की दिशा में मुड़ा तो बिहार में अच्छी बारिश के आसार बेहद पुख्ता हो जायेंगे.

आइएमडी की सोमवार को जारी आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक मॉनसून की एक ट्रफ लाइन सोमवार से गया से गुजर रही है,लेकिन इस ट्रफ लाइन में नमी की मात्रा बेहद कम है.

इसलिए अच्छी बारिश के आसार अभी बिल्कुल कम हैं. लोकल हीट की वजह से कुछ एक स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा के साथ मेघ गर्जन की भी आशंका है.

इधर सोमवार को लोकल हीट की वजह से धेंगराघाट में 60 मिलीमीटर, बिहारशरीफ में 35 मिलीमीटर, एवं करीब आधा दर्जन अन्य स्थानों पर बीस से तीस मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन