Bihar Weather Forecast : बिहार के अधिकतर इलाकों में आज से बढ़ेगा तापमान, कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश

Updated at : 03 Jun 2021 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : बिहार के अधिकतर इलाकों में आज से बढ़ेगा तापमान, कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश

बिहार के अधिकतर इलाकों में गुरुवार को बारिश नहीं होगी. चमकदार धूप निकलेगी़ इससे दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री इजाफा हो सकता है़ हालांकि बिहार के कुछ हिस्सों में एक दो जगहों पर सामान्य से मध्यम बारिश हो सकती हैं.

विज्ञापन

पटना. बिहार के अधिकतर इलाकों में गुरुवार को बारिश नहीं होगी. चमकदार धूप निकलेगी़ इससे दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री इजाफा हो सकता है़ हालांकि बिहार के कुछ हिस्सों में एक दो जगहों पर सामान्य से मध्यम बारिश हो सकती हैं. मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

आइएमडी रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अब भी दिन और रात का तापमान सामान्य से कम चल रहा है. विभाग की माने तो अभी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण छत्तीसगढ़ व उसके आसपास बना हुआ है. इसके अलावा झारखंड व बिहार के ऊपर से ट्रफ लाइन गुजर रही है.

जानकारों का कहना है कि तीन जून को मॉनसून सेट हो सकता है़ अगर मॉनसून सेट होगा, तो इसके बाद बिहार में आने की जरूरी जानकारी आइएमडी पटना जारी करेगा़ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बिहार के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-मध्य बिहार में आंधी-पानी की आशंका जतायी हैं.

वैसे पिछले 24 घंटों में बिहार विभिन्न हिस्सों में आंधी-पानी होने की सूचना है. पटना में भी मंगलवार दोपहर को 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली. इस तरह की हवा और बारिश की स्थिति आगे भी बन सकती है. उधर, भागलपुर और पूर्णिया का अधिकतम तापमान एक डिग्री ऊपर चढ़ा है.

पटना और गया के तापमान में दो डिग्री की कमी आयी है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में रजौली और जोकीहाट में 60 मिमी, कोइलवर, बिहपुर, दिनारा औेर रूपौली में 40 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. वही समस्तीपुर, अरवल और साहेबगंज में 30 मिमी बारिश हुई है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन