Bihar Weather Forecast: अगले 48 घंटे बिहार में ठंड बढ़ेगी, पटना के स्कूल किये गये बंद
Weather Forecast Live Updates: जहां पटना में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है. वहीं गया, दरभंगा, पूर्णिा, भागलपुर सहित कई जिलों के लोग ठंड से कांप रहे हैं. जानें कैसा रहेगा आज का मौसम..
शाम होते ही बढ़ी कनकनी
बिहार में ठंड का असर आज रविवार को भी तेज रहा. दिन में धूप खिली लेकिन देर शाम से फिर कनकनी बढ़ी है. पटना में लोग सड़कों के किनारे अलाव तापते दिखे.

अगले दो से तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड
मौसम मामले के जानकार बताते हैं कि सतह से 1.5 किमी उपर पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है. इस प्रवाह से अगले दो से तीन दिनों में सूबे के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट के आसार हैं.
रविवार को खिली धूप
बिहार में ठंड का प्रकोप अब बढ़ रहा है. कोल्ड डे जैसे आसार भी अब लगने लगे हैं. शनिवार को राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भी अधिक ठंड महसूस किया गया. दिन में धूप का दर्शन लोगों को दुर्लभ रहा. वहीं रविवार को आज ठंड तेज ही रही लेकिन दिन में धूप भी थोड़ी देर तक खिली रही.
सोमवार से पटना में आठवीं कक्षा तक के बच्चों का स्कूल बंद
पटना डीएम के जारी किये गये आदेश में ये साफ किया गया है कि बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. बच्चों की सेहत पर शीतलहर के कारण बुरा असर पड़ सकता है. इसलिये आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए पटना के स्कूल बंद रहेंगे. यह आदेश 3 जनवरी यानी सोमवार से ही प्रभावी हो जाएगा. बता दें कि पटना समेत पूरे बिहार को ठंड ने जबरदस्त तरीके से अपने आगोश में ले लिया है.
पटना के स्कूलों को किया गया बंद
पटना के स्कूलों को 8 जनवरी तक के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है. पटना जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए ये फैसला लिया है.
भागलपुर का मौसम: पांच जनवरी तक जारी रहेगा शीतलहर
पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभों की वजह से बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है. मौसम का ये हाल पांच जनवरी तक बना रहेगा. इसके बाद शीतलहर का प्रकोप होता जाएगा. जिससे अगले कुछ दिनों में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. मौसम का ये हाल पूर्व बिहार के बांका, भागलपुर, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगडि़या, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, सुपौल, अररिया और किशनगंज में बना रहेगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए