Bihar Weather forecast : चक्रवात और प्रति चक्रवात दोनों के भंवर में फंसा बिहार, 24 घंटे तक छाये रहेंगे बादल, गिरेगा पारा

Published at :06 Jan 2021 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather forecast : चक्रवात और प्रति चक्रवात दोनों के भंवर में फंसा बिहार, 24 घंटे तक छाये रहेंगे बादल, गिरेगा पारा

बुधवार को भी बादल ऐसे ही छाये रहेंगे. हालांकि आइएमडी पटना का पूर्वानुमान है कि हल्की बूंदा-बांदी से प्रदेश के रात और दिन के तापमान में गिरावट 24 घंटे बाद शुरू हो जायेगी.

विज्ञापन

पटना. बिहार चक्रवात और प्रति चक्रवात दोनों के भंवर में फंसा हुआ है. लिहाजा प्रदेश में नमी युक्त हवा बह रही है.

पूरे प्रदेश में बादल छाये रहे. आगामी 24 घंटे तक इस दिशा में किसी बड़े बदलाव के आसार बिल्कुल नहीं हैं.

खासतौर पर बुधवार को भी बादल ऐसे ही छाये रहेंगे. हालांकि आइएमडी पटना का पूर्वानुमान है कि हल्की बूंदा-बांदी से प्रदेश के रात और दिन के तापमान में गिरावट 24 घंटे बाद शुरू हो जायेगी.

आइएमडी की जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दिन का तापमान चरम पर रहा. सर्दी में अब तक के अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री (22जनवरी, 2019) की तुलना में बिहार में मंगलवार को गया में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बढ़ा दिन का तापमान

पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो -तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

इसकी वजह से खासतौर पर दिन में कई बार गर्माहट महसूस की गयी. चूंकि हवा की रफ्तार काफी कम रही, जिसकी वजह से बेचैनी भी महसूस की गयी.

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक नमी युक्त वातावरण में ऐसी परिस्थितियां बनती हैं, जिसकी वजह से खासतौर पर स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना चाहिए.

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में दो से तीन गुना अधिक का अंतर रहा.

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा. पटना, पूर्णिया और भागलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन