बिहार के इन कर्मचारियों को मिलेगी 3 महीने की सैलरी, सरकार ने जारी किए 1127 करोड़

Updated:
विज्ञापन

शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगी 3 महीने की सैलरी

Bihar Universities Salary Pension: बिहार के विश्वविद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों के वेतन और पेंशन भुगतान के लिए 1127.34 करोड़ रुपये राशि जारी कर दी है. इस फैसले से जून से अगस्त तक का बकाया वेतन मिलने के साथ गेस्ट टीचर्स को भी मानदेय मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar Universities Salary Pension: बिहार सरकार ने विश्वविद्यालयों में काम करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के भुगतान के लिए 1127 करोड़ 34 लाख रुपये जारी किया है. इस राशि से जून से अगस्त तक का वेतन और पेंशन दिया जाएगा. इसमें गेस्ट शिक्षकों के मानदेय की राशि भी शामिल है.

जून से अगस्त तक का वेतन और पेंशन मिलेगा

जारी की गई राशि का इस्तेमाल विश्वविद्यालयों में काम कर रहे शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन के साथ रिटायर हो चुके कर्मचारियों और शिक्षकों की पेंशन देने में किया जाएगा. जून, जुलाई और अगस्त के वेतन-पेंशन का भुगतान इसी राशि से किया जाना है. गेस्ट शिक्षकों को दिए जाने वाले मानदेय की रकम भी इसमें शामिल है. इससे राज्य के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में वेतन और पेंशन भुगतान का रास्ता साफ होगा.

सभी विश्वविद्यालयों को भेजी गई राशि

उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव शिशिर कुमार मिश्र ने शुक्रवार को सभी विश्वविद्यालयों को राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी की. उन्होंने संबंधित कुलसचिवों को पत्र भेजकर शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन के साथ पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा है. पत्र के अनुसार, अलग-अलग विश्वविद्यालयों को उनकी जरूरत के हिसाब से राशि दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किस विश्वविद्यालय को कितनी राशि मिली

पटना विश्वविद्यालय को 77.65 करोड़ रुपये और मगध विश्वविद्यालय को 162.03 करोड़ रुपये दिए गए हैं. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को 162.15 करोड़ रुपये, जबकि जय प्रकाश विश्वविद्यालय को 77.61 करोड़ रुपये की राशि मिली है.

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय को 105.14 करोड़ रुपये और बीएन मंडल विश्वविद्यालय को 84.76 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय को 80.86 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को सबसे अधिक 165.22 करोड़ रुपये की राशि मिली है. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय को 40.66 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय को 3.03 करोड़ रुपये, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को 102.72 करोड़ रुपये और पूर्णिया विश्वविद्यालय को 27.86 करोड़ रुपये मिले हैं. मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए 37.65 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी का ऐलान, बिहार में 6 महीने में 10 चीनी मिलें होंगी चालू, युवाओं को मिलेगा रोजगार




विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन