बिहार: जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस का समय बदला, कटिहार रूट की चितपुर एक्सप्रेस के शेड्यूल में भी बदलाव

Updated at : 08 May 2023 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस का समय बदला, कटिहार रूट की चितपुर एक्सप्रेस के शेड्यूल में भी बदलाव

Bihar Train News: भारत-नेपाल सीमा से जोगबनी और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली सीमांचल एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है. जबकि कटिहार रूट पर चलने वाली चितपुर एक्सप्रेस के भी समय सारिणी में बदलाव किया गया है. जानिए रेलवे का नया शेड्यूल.

विज्ञापन

Bihar Train News: भारत-नेपाल सीमा से खुलने वाली जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली 12487/88 सीमांचल एक्सप्रेस (seemanchal express) की समय सारिणी में कटिहार व जोगबनी के बीच 15 मिनटों का बदलाव किया गया है. जो सोमवार 8 मई से प्रभावी होगा. वहीं कटिहार-जोगबनी के बीच चितपुर एक्सप्रेस (chitpur express) में डीजल इंजन का स्थान पर इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव लगाये जाने के परिणाम स्वरूप इसकी समय सारणी में भी आंशिक परिवर्तन किया गया हैं. रेलवे द्वारा इस की घोषणा की गयी है.

इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव से चल रही चितपुर एक्सप्रेस

पहले आनंद बिहार से जोगबनी आने के क्रम में चितपुर एक्सप्रेस ट्रेन में कटिहार तक में इलेक्ट्रिक इंजन लगता था. जिसे कटिहार में बदल कर जोगबनी तक के लिए डीजल इंजन से चलाया जाता था. वापसी में फिर कटिहार में डीजल इंजन बदल कर इस ट्रेन में इलेक्ट्रिक इंजन लगाया जाता था. इंजन रिवर्सल की इस प्रक्रिया हेतु कटिहार में इस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव 25 मिनट का दिया गया था. परंतु अब कटिहार-जोगबनी रेलखंड का विद्युतीकरण हो जाने के बाद यह ट्रेन अपने आरंभिक स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव से चल रही है.

कटिहार में ठहराव..

अब कटिहार में इसके ठहराव को अब 25 मिनटों से घटाकर 10 मिनट कर दिया गया है. जिसके बाद अब यह ट्रेन जोगबनी आने के क्रम में कटिहार से 5:30 बजे की जगह 5:15 बजे पर खुलेगी. अररिया कोर्ट में 6.39 बजे से की जगह 6.24 बजे फारबिसगंज 7:10 बजे के स्थान पर 6:50 बजे व जोगबनी 7:30 बजे पहुंचेगी.

Also Read: पटना- रांची वंदे भारत ट्रेन के किराये की जानकारी आयी सामने, इतने रुपए में लेंगे तेज रफ्तार सफर का आनंद..
जोगबनी से वापसी का समय..

जोगबनी से वापसी में यह ट्रेन 8:30 बजे की जगह 8.43 बजे पर खुल कर फारबिसगंज में 8:45 बजे के स्थान पर 8:58 बजे अररिया कोर्ट में 9:08 बजे के स्थान पर 9:23 बजे तथा कटिहार में 10:55 बजे के स्थान पर 11:05 बजे खुलेगी. समय सारणी में यह परिवर्तन कटिहार में ठहराव समय में किए गए कटौती के कारण हुआ हैं. ट्रेन की गति से इसका कोई संबंध नहीं है. जबकि कटिहार व आनंद बिहार के बीच में इसकी समय सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पूर्व की तरह समय यथावत रहेगा.

8 मई से बदला समय

वहीं कटिहार-जोगबनी के बीच चितपुर एक्सप्रेस में डीजल इंजन का स्थान पर इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव लगाए जाने के परिणाम स्वरूप इसकी समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया गया है. आगामी 8 मई से जोगबनी से खुलने वाली 13160 चित्तपुर एक्सप्रेस अपराह्न 2:45 बजे के स्थान पर अब 3:00 बजे खुलकर 3:17 बजे में फारबिसगंज से तथा 3:42 बजे में अररिया कोर्ट से खुलेगी.

फारबिसगंज से खुलने का समय..

वहीं कोलकाता से आने के क्रम में 13159 अररिया कोर्ट से 9:28 बजे के स्थान पर 9:22 बजे में खुलकर 9:50 बजे फारबिसगंज से खुलेगी व 10:25 बजे पर जोगबनी पहुंचेगी. फारबिसगंज स्टेशन प्रबंधक मनोज झा ने बताया की नई समय सारणी 8 मई से प्रभावी होगी.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन