Bihar Train Accident Live: पटना- आरा- बक्सर अप लाइन पर ट्रेन का परिचालन शुरू, डाउन लाइन पर काम जारी

Updated:
विज्ञापन

Bihar Train Accident Live Updates: बिहार के बक्सर जिले में दिल्ली से कामख्या जा रही ट्रेन रेल हादसे का शिकार हुई है. इस हादसे में 23 कोच पटरी से उतर गए. चार लोगों के मौत की पुष्टी की गई है. वहीं, कई यात्री घायल है. घायल यात्रियों का बक्सर के साथ आरा के अस्पतालों में इलाज चल रहा है. वहीं, आठ यात्रियों को पटना के एम्स में भर्ती कराया गया है. रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. साथ ही कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और कई ट्रेन के मार्ग में बदलाव हुआ है. सभी ट्रेनों का अपडेट आपको यहां मिलेगा. रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ.

विज्ञापन

पटना- आरा- बक्सर अप लाइन पर ट्रेन का परिचालन शुरू, डाउन लाइन पर काम जारी

पटना- आरा- बक्सर अप लाइन पर ट्रेन का परिचालन शुरू हो चुका है. वहीं, डाउन लाइन पर काम जारी है. ट्रेन की पुनर्बहाली को लेकर रेलवे की ओर से लगातार काम जारी है.

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे के बाद डाउन लाइन पर पुनर्बहाली कार्य जारी, अप लाइन फिट

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे के बाद डाउन लाइन पर पुनर्बहाली कार्य जारी है. वहीं, अप लाइन फिट है. दूसरी ओर रद्द ट्रेनों को लेकर फिलहाल कोई जानकारी रेलवे की ओर से साझा नहीं की गई है. हालांकि, पटना- डीडीयू एक्सप्रेस का परिवर्तित मार्ग के बदले नियमित मार्ग से चलाने की घोषणा की गई है.

परिवर्तित मार्ग के बदले नियमित मार्ग से जाएगी पटना- डीडीयू एक्सप्रेस, अप लाइन फिट

बिहार ट्रेन हादसे के बाद कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. वहीं, अब अप लाइन परिचालन के लिए फिट है. पटना- डीडीयू एक्सप्रेस अब परिवर्तित मार्ग के बदले अपने नियमित मार्ग से जाएगी.

ट्रेन हादसे के यात्रियों की सहायता के लिए प्रशासन मुस्तैद, अधिकारी सतर्क

आनंद विहार टर्मिनल से कामख्या जा रही नार्थ इस्ट एक्सप्रेस के रघुनाथपुर स्टेशन पर हादसे के बाद से पटना जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि ट्रेन हादसे के यात्रियों की सहायता के लिए प्रशासन अलर्ट है. घायल यात्रियों के बेहतर इलाज के लिए सभी अस्पतालों में डॉक्टरों को तैनात रहने के साथ व्यवस्था रखने के लिए कहा गया है. सिविल सर्जन को एंबुलेंस की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है. आपदा प्रबंधन के अधिकारियों को सतर्क किया गया है. ट्रेन हादसे के यात्रियों को पटना पहुंचने पर आवश्यकता के अनुसार उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जायेगी.

रघुनाथपुर में हुआ पुनर्बहाली का कार्य, अप लाइन का परिचालन फिट

दानापुर मंडल के रघुनाथपुर में पुनर्बहाली कार्य करते हुए आज प्रातः 08.10 बजे अप लाइन को परिचालन हेतु फिट कर दिया गया है. 13209 पटना- डीडीयू एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग के बदले अब अपने नियमित मार्ग से जाएगी. डाउन लाइन पर पुनर्बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

Bihar Train Accident Live: पटना- आरा- बक्सर अप लाइन पर ट्रेन का परिचालन शुरू, डाउन लाइन पर काम जारी

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे के बाद पुनर्बहाली का हुआ काम, ट्रेन के परिचालन के लिए अप लाइन तैयार, जानिए अपडेट

बिहार ट्रेन एक्सीडेंट के बाद PMCH में 50 बेड किये गये थे रिजर्व, एम्स में दस

बिहार ट्रेन एक्सीडेंट के बाद PMCH में 50 बेड रिजर्व किये गये थे इसके अलावा एम्स में दस और आइजीआइएमएस में 10 बेड सुरक्षित किए गए थे. दुर्घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर घायलों के इलाज के लिए पीएमसीएच में 50 बेड रिजर्व किये गये. साथ ही उसका ट्रायज पूरी तरह खाली करा लिया गया. आइजीआइएमएस और एम्स में भी 10-10 बेड आरक्षित किये गये थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola