बिहार टूरिज्म को नई उड़ान: कम बजट में हवाई सैर, VTR से लेकर तुतला भवानी वॉटरफॉल तक घूमने का बढ़ा रोमांच

Updated:
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से बिहार की सैर (AI फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Tourism: बिहार में घूमने का रोमांच और भी बढ़ने वाला है. अब बिहार की सैर लोग आसमान से कर सकेंगे. वीटीआर से लेकर तुतला भवानी वॉटरफॉल तक का मजा हवाई सैर करके ले सकेंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से ऐलान किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Tourism: बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई पहल किए जा रहे हैं. राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं भी लाई जा रही हैं. ऐसे में अब बिहार के आम लोगों के लिए आसमान से राज्य की खूबसूरती को निहारना बेहद किफायती होने जा रहा है. बिहार के कई फेसम टूरिस्ट जगहों की हवाई सैर कर सकेंगे. इस तरह से राज्य में घूमने का मजा और भी बढ़ने वाला है.

विज्ञापन

2100 रुपये में कर सकेंगे पटना की सैर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि पटना के लोग केवल 2100 रुपये में हेलिकॉप्टर से हवाई सैर कर सकेंगे. इसके साथ ही राजगीर, मुंडेश्वरी मंदिर, तुतला भवानी मंदिर और वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व जैसे राज्य के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों की हवाई सैर सिर्फ 6000 में कराई जाएगी. मुख्यमंत्री ने साफ किया कि इस तय दर के अलावा जो भी अतिरिक्त खर्च आयेगा, उसे बिहार सरकार वहन करेगी.

15 जुलाई से ले सकेंगे सफर का मजा

जानकारी के मुताबिक, पटना में हेलीकॉटर से सैर लोग 15 जुलाई से ही कर सकेंगे. पटना के हवाई नजारे के लिए मात्र 2100 रुपये ही लगेंगे. इसके अलावा राजगीर के ऐतिहासिक और प्राकृतिक जगहों के लिए 6000 रुपये, मुंडेश्वरी और तुतला भवानी, प्राचीन मंदिर और वॉटरफॉल के लिए 6000 रुपये, वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व और फॉरेस्ट एरिया के लिए 6000 रुपये लगेंगे. इस तरह से कई फेमस टूरिस्ट जगहों की सैर अब आसमान से हो सकेगी.

कई अन्य योजनाओं का भी किया गया शिलान्यास

बिहार सरकार की ओर से राज्य के लोगों के लिए यह बेहद खास तोहफा माना जा रहा है. सीएम सम्राट चौधरी की ओर से सिर्फ टूरिज्म ही नहीं बल्कि उद्योग-धंधों को लेकर भी कई पहल किए जा रहे हैं. गयाजी में सीएम सम्राट ने टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास किया. इसके अलावा आरा में उन्होंने इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क का भी शिलान्यास किया.

साथ ही सोलर पैनल भी लगाए जा रहे हैं. आरा में सीएम सम्राट ने अपने भाषण के दौरान कहा था, अब तालाबों के नीचे मछली पालन होगा और उनके ऊपर सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा था कि ग्रामीण इलाकों में अब एक ही छत के नीचे दूध, सब्जी और मछली बिक्री की सुविधा मिलेगी.

Also Read: पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, 16 और 17 जून को चलेंगी 14 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइमिंग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन