बिहार के उन स्टेट हाइवे की आई लिस्ट जिस पर लिए जा सकते हैं टोल टैक्स, जानिए कब से होगी शुरुआत
टोल प्लाजा (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Toll Tax: बिहार में एनएच, एसएच, पुल समेत अन्य सड़कों पर टोल टैक्स वसूली को लेकर मामला गरमाया हुआ है. इस बीच राज्य के उन स्टेट हाइवे की लिस्ट आ गई है, जिस पर गाड़ियों का अधिकतम आना-जाना होता है. इन्हीं एसएच पर टैक्स वसूली भी की जा सकती है.
Bihar Toll Tax: बिहार में टोल टैक्स वसूली को लेकर सरकार की ओर से तैयारी की जा रही है. पथ निर्माण विभाग अब स्टेट हाइवे पर टोल टैक्स वसूली के लिए टोल प्लाजा बनाने सहित अन्य प्रक्रियाओं के मंथन में जुट गया है. सामान्य स्थिति में किसी नगर निकाय की सीमा से 10 किलोमीटर के अंदर और एक ही दिशा में 40 किलोमीटर के अंदर दूसरा टोल प्लाजा स्थापित नहीं किया जाएगा.
आपके शहर में
कब तक शुरू होगी टैक्स वसूली?
साथ ही किसी खास परिस्थिति जैसे कि 40 किलोमीटर के अंदर बड़ा पुल होने की स्थिति में दूसरा टोल प्लाजा हो सकता है. टोल शुल्क का भुगतान नकद, प्रीपेड माध्यम, स्मार्ट कार्ड या फिर ट्रांसपोंडर के जरिए किया जा सकेगा. जानकारी के मुताबिक, सभी व्यवस्था के बाद पूरे राज्य में टोल वसूली की शुरुआत नवंबर-दिसंबर 2026 से होने का अनुमान है.
देखिए एसएच की लिस्ट
- एसएच- 1 - पटना, दानापुर
- एसएच- 2 - पटना, बिहटा
- एसएच- 7 - गया, पंचानपुर, टेकारी
- एसएच- 12 - सासाराम, डेहरी, अकोढ़ीगोला
- एसएच- 18 - भागलपुर, हंसडीहा सीमा
- एसएच- 46 - मुजफ्फरपुर, मीनापुर, शिवहर
- एसएच- 49 - हाजीपुर, महुआ, ताजपुर
- एसएच- 52 - मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल
- एसएच- 54 - बेगूसराय, रोसड़ा, समस्तीपुर
- एसएच- 68 - पूर्णिया, बनमनखी, बिहारीगंज
- एसएच- 73 - मुजफ्फरपुर, पारू, केसरिया
- एसएच- 74 - हाजीपुर, वैशाली, पारू, केसरिया, अरेराज
- एसएच- 75 - सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी
- एसएच- 77 - हाजीपुर, महनार, मोहिउद्दीननगर
- एसएच- 78 - दरभंगा, जाले, नेपाल सीमा
- एसएच- 81 - आरा, पीरो, बिक्रमगंज
- एसएच- 88 - नवादा, हिसुआ, बिहारशरीफ
- एसएच- 90 - छपरा, एकमा, सिवान
- एसएच- 95 - गंगा पथ से जुड़ा नया कॉरिडोर (निर्माणाधीन)
- एसएच- 102 - बिहिया, जगदीशपुर, पीरो, बिहटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए