इथेनॉल उत्पादन का हब बनेगा बिहार, शाहनवाज बोले- अब तक आये 20 प्रस्ताव

देश में बिहार को इथेनॉल उत्पादन हब बनाया जायेगा. फिलहाल राज्य में इथेनॉल उत्पादन के लिए 20 कंपनियों के प्रस्ताव आये हैं. इस पर एक सप्ताह के अंदर निर्णय होगा.
पटना. देश में बिहार को इथेनॉल उत्पादन हब बनाया जायेगा. फिलहाल राज्य में इथेनॉल उत्पादन के लिए 20 कंपनियों के प्रस्ताव आये हैं. इस पर एक सप्ताह के अंदर निर्णय होगा.
सोमवार उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने विधान परिषद में इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि देश में इथेनॉल उत्पादन में बिहार पांचवें नंबर पर है.
बिहार में वर्तमान में 12 करोड़ लीटर वार्षिक इथेनॉल का उत्पाद होता है. लेकिन इन 20 प्रस्तावों पर स्वीकृति होती है तो बिहार में इथेनॉल का उत्पादन 50 करोड़ लीटर हो जायेगा.
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार को पहले सिर्फ बालू और आलू के लिए जाना जाता था. लेकिन अब नीतीश कुमार के कार्यकाल में सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है. देश ने ‘एन’ से शुरू होने वाले मुख्यमंत्रियों के नाम के कामों को देखा है.
गुजरात के सीएम रहे नरेंद्र मोदी, ओड़िशा के नवीन पटनायक और बिहार के नीतीश कुमार देश के सबसे बेहतर मुख्यमंत्री रहे हैं.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




