ePaper

BSSTET: बिहार विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का जल्द जारी होगा डमी एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Updated at : 27 Dec 2023 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
BSSTET: बिहार विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का जल्द जारी होगा डमी एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

BSSTET Dummy Admit Card: बिहार विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी. इसके लिए जल्द ही डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. इससे अभ्यर्थियों को काफी फायदा पहुंचेगा.

विज्ञापन

BSSTET Dummy Admit Card: बिहार में विशेष शिक्षक पात्रता की परीक्षा ली जाएगी. इसके लिए 29 नवंबर को डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. परीक्षार्थी इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे. इससे अभ्यर्थियों को काफी फायदा पहुंचेगा. यह तीन जनवरी तक डाइनलोड हो सकेगा. इसे https://www.bsebstet.com/ पर डाउनलोड किया जा सकेगा. परीक्षार्थी डमी एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. इससे इन्हें फायदा पहुंचेगा. वहीं, अगर परीक्षा के प्रवेश पत्र में कोई त्रुटि होती है तो इसमें तीन जनवरी तक सुधार किया जा सकता है.

परीक्षा शुल्क का भुगतान अनिवार्य

बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bsebstet.com/ के सहारे इसे डाउनलोड किया जा सकता है. अभ्यर्थी 28 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क को जमा कर सकते हैं. बता दें कि परीक्षार्थियों को एक पेपर के लिए 200 रुपए जमा करने होंगे. जबकि, दोनों पेपर के लिए 300 रुपए तक जमा करने पड़ेंगे. तीन जनवरी तक परीक्षा का शुल्क जमा करना अनिवार्य है. तीन जनवरी तक परीक्षा शुल्क जमा नहीं करने पर एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसे अभ्यर्थियों के परीक्षा शुल्क को जारी नहीं किया जाएगा.

Also Read: बिहार: कैपिटल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव, सोनपुर- छपरा स्पेशल का परिचालन रद्द, देखें लिस्ट
सीबीटी मोड से परीक्षा का आयोजन

बिहार एसटीईटी परीक्षा माध्यमिक कक्षाओं के लिए ली जाएगी. इसके लिए सिलेबस को तय किया गया है. पेपर- एक के अंतर्गत आने वाले विषय और उच्च माध्यमिक के लिए सिलेबस तय है. इसके तहत आने वाले विषयों की परीक्षा ली जाएगी. पेपर एक और दो में 100 प्रश्नों को तय किया गया है. शिक्षक कला एवं अन्य दक्षाओं से 50 अंकों के प्रश्न किए जाएंगे. कुल 150 अंकों के प्रश्न होंगे. सीबीटी मोड से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसमें परीक्षार्थियों को पास होने पर फायदा मिलेगा. पेपर – एक के साथ ही दो में पास होने पर अभ्यर्थियों के लिए सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा. पूरे जीवन भर के लिए यह सर्टिफिकेट मान्य होगा.

Also Read: बिहार: पूस के महीने की हुई शुरुआत, लोगों के बीच पिट्ठा बनाने की है परंपरा, जानिए वजह

विज्ञापन
Sakshi Shiva

लेखक के बारे में

By Sakshi Shiva

Worked as Anchor/Producer from March 2022 to January 2023 at DTV Bharat TV channel. Have worked with Sixth Sense weekly newspaper from August 2021 to January 2022. Have done 21 days internship at Clinqon India as a Social media intern. Post Graduated in Journalism and Mass Communication from Central University of South Bihar, Gaya. Graduated in English from Purnea Mahila College, Purnea.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन