सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पेंट्री में विदेशी शराब ला रहा था मैनेजर, RPF ने बिहार के इस स्टेशन पर किया भंडाफोड़

Updated:
विज्ञापन
Saptkranti-Express-Liquor-Smuggling

सांकेतिक फोटो

Saptkranti Express: बिहार में ट्रेन के जरिए शराब तस्करी करने का मामला सामने आया है. नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर RPF ने दिल्ली से आई सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पेंट्रीकार से 62 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. पेंट्रीकार के मैनेजर को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Saptkranti Express: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. बेतिया जिले के नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है. दिल्ली से आनंद विहार से चलकर बिहार आने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेन (गाड़ी संख्या 12558) से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि यह शराब किसी लावारिस बैग से नहीं, बल्कि ट्रेन की पेंट्रीकार (रसोई) के अंदर छिपाकर रखी गई थी.

गुप्त सूचना पर आरपीएफ ने नरकटियागंज स्टेशन पर मारा छापा

रेल पुलिस को काफी समय से इनपुट्स मिल रहे थे कि ट्रेनों के जरिए शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है. जब आरपीएफ को पुख्ता जानकारी मिली कि सप्तक्रांति एक्सप्रेस में अवैध शराब आ रही है, तो टीम ने नरकटियागंज स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही विशेष घेराबंदी कर दी.

जवानों ने जब पेंट्रीकार के अंदर दाखिल होकर तलाशी ली, तो वहां छुपाकर रखी गई विदेशी शराब की बोतलें देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए. पुलिस ने मौके से कुल 62 बोतल महंगी विदेशी शराब बरामद की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मैनेजर ऑन-ड्यूटी गिरफ्तार

इस हाई-प्रोफाइल तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए आरपीएफ ने पेंट्रीकार के मैनेजर को ऑन-ड्यूटी रंगे हाथों दबोच लिया है. शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि शराब की यह खेप देश की राजधानी दिल्ली से ट्रेन में लोड की गई थी. इसे बिहार के अलग-अलग स्टेशनों पर ऊंचे दामों में बेचने के लिए डिलीवर किया जाना था.

इस वीवीआईपी ट्रेन की रसोई से शराब मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. आरपीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए गिरफ्तार मैनेजर और जब्त शराब को राजकीय रेल पुलिस (GRP) को सौंप दिया है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस पूरे सिंडिकेट में रेलवे या पेंट्री स्टाफ के और कितने लोग शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन दो जिलों के बीच का सफर होगा आसान, 82 करोड़ होंगे खर्च, बनेगा नया बाईपास

बिहार के इन जिलों में 2 जुलाई तक जारी रहेगा तूफान और वज्रपात का दौर, भारी बारिश को लेकर IMD का डबल अलर्ट

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन