बिहार के इन जिलों में 2 जुलाई तक जारी रहेगा तूफान और वज्रपात का दौर, भारी बारिश को लेकर IMD का डबल अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Bihar Weather Alert

बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)

Patna Meteorological Centre Update: बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने 30 जून से 2 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 50 किमी की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Patna Meteorological Centre Update: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया कि 30 जून को बिहार के कई जिलों में मौसम बहुत खराब रह सकता है. इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और लखीसराय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश हो सकती है.

इसके अलावा सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

1 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 1 जुलाई को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय जिलों में मौसम खराब रह सकता है. इस दिन मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

2 जुलाई को पश्चिमी बिहार की तरफ बढ़ेगा मानसून का कहर

2 जुलाई को मानसून का सबसे तगड़ा असर बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में देखने को मिलेगा. इस दिन भारी बारिश और तूफान की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है.

बाकी बचे सभी जिलों जैसे पटना, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां बिजली चमकने के साथ हल्की फुल्की फुहारें पड़ सकती हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन दो जिलों के बीच का सफर होगा आसान, 82 करोड़ होंगे खर्च, बनेगा नया बाईपास

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन